नयी दिल्ली। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद से कारों की बिक्री में लगातार बढ़ोतरी जारी है। सितंबर में भी कार कंपनियों ने अच्छी सेल्स दर्ज की। मारुति सहित विभिन्न कंपनियों की तरफ से पेश किए गए धांसू ऑफर्स से भी कंपनियों को फायदा मिला। आइए नजर डालते हैं मारुति, हुंडई के साथ-साथ बाकी कंपनियों की सितंबर में हुई सेल्स आंकड़ों पर।
मारुति की सेल्स बढ़ी
सितंबर 2020 में मारुति सुजुकी की बिक्री 30.8 फीसदी बढ़कर 1,60,442 इकाई रही। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में 122,640 कारें बेची थीं। इनमें मारुति की घरेलू बिक्री 32 फीसदी बढ़ कर 152,608 इकाई और निर्यात 9 फीसदी अधिक 7834 यूनिट्स रहा। कंपनी ने पिछले महीने 112,993 पैसेंजर कारें बेचीं, जो सितंबर 2019 में बिकी 78,979 कारों के मुकाबले 43.1 फीसदी अधिक है। मिनी और कॉम्पैक्ट सब सेगमेंट में अच्छी बिक्री से मारुति की सेल्स को सहारा मिला।
महिंद्रा की सेल्स घटी
महिंद्रा की सेल्स 17 फीसदी घट कर 35,920 यूनिट्स रही। इनमें घरेलू सेल्स 16 फीसदी गिर कर 34,351 यूनिट्स और निर्यात 41 फीसदी लुढ़क कर 1,541 यूनिट्स रह गयी। हालांकि महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर सेल्स 17 फीसदी बढ़ कर 43,386 यूनिट्स रही। इनमें घरेलू बिक्री में 18 फीसदी और निर्यात 6 फीसदी बढ़ा।
कैसा रहा हुंडई का हाल
हुंडई की सेल्स में सितंबर में मामूली बढ़त हुई। हुंडई की कारों की सेल्स 3.8 फीसदी बढ़ कर 59,913 यूनिट्स रही। हुंडई की घरेलू सेल्स 23.6 फीसदी बढ़ कर 50,313 यूनिट्स रही, जबकि निर्यात 43.5 फीसदी गिर कर 9600 यूनिट्स रह गयी। सितंबर में कारों की बिक्री के मामले में हुंडई और महिंद्रा से आगे मारुति रही।
वोल्वो आयशर
वीई (वोल्वो आयशर) कमर्शियल व्हीकल्स की कुल बिक्री सितंबर 2020 में सालाना आधार पर 7.3% गिरकर 3,506 इकाई रह गयी। कंपनी की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 6.4% गिर कर 2,940 इकाई और आयशर के ट्रकों और बसों का निर्यात 4.3% गिरकर 510 इकाई रह गया। वोल्वो ट्रकों का निर्यात सालाना आधार पर 49.5% घट कर 56 इकाई हो गया।
अशोक लेलैंड
अशोक लेलैंड की कुल बिक्री सितंबर 2020 में 5% गिरकर 8,344 इकाई पर आ गई। ट्रक निर्माता ने एक साल पहले की इसी अवधि में 8,780 यूनिट्स की बिक्री की थी। एक साल पहले की तुलना में इसकी भारतीय बिक्री 7,847 इकाई पर सपाट थी। मगर निर्यात 46% घट कर 497 इकाइयों तक रह गया।
टोयोटा इंडिया
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर इंडिया की बिक्री सितंबर 2020 में 20.45% सालाना की गिरावट के साथ 8,116 इकाई पर आ गई। हालांकि ऑटोमेकर ने कहा कि अगस्त की तुलना में इसका थोक बिक्री 46% बढ़ी है। अगस्त में इसने 5,555 गाड़ियां बेची थी।
एमजी मोटर्स
एमजी मोटर इंडिया ने सितंबर में 2,537 कारें बेचीं। ये पिछले साल इसी महीने में बेची गईं 2608 कारों के मुकाबले 2.72 फीसदी की गिरावट है।
बजाज ऑटो
बजाज ऑटो की कुल बिक्री सितंबर 2020 में सालाना आधार पर 10% बढ़कर 4,41,306 इकाई रही। घरेलू बिक्री, जिसमें दोपहिया और तिपहिया वाहन शामिल हैं, 6% बढ़कर 2,28,731 इकाई रही और निर्यात 14% बढ़कर 2,12,575 इकाई रहा।
More From GoodReturns

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications