Mahindra Cars Full Price List : महिंद्रा की कारों की कीमत इसके सबसे सस्ते मॉडल के लिए 6.21 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि इसकी केयूवी100 एनएक्सटी की कीमत है। वहीं इसके सबसे महंगे मॉडल, जो कि अल्टूरस जी4 है, की कीमत 30.68 लाख रुपये से शुरू होती है। महिंद्रा भारत में 11 कार मॉडल पेश करती है, जिसमें एसयूवी कैटेगरी में 5 कारें, कॉम्पैक्ट एसयूवी कैटेगरी में 5 कारें और एमयूवी कैटेगरी में 1 कार शामिल है। महिंद्रा के पास भारत में 8 अपकमिंग कारें हैं, जो जल्दी ही लॉन्च होंगी। इनमें एक्यूवी400, ईकेयूवी100, फाइव-डोर थार, एक्यूवी.ई8, एक्यूवी.ई9, बीई.05, बीई.07 और बीई.09 शामिल हैं। यदि आप इस फेस्टिव सीजन में महिंद्रा की कोई कार खरीदना चाहते हैं तो हम आपको यहां इसकी पूरी प्राइस लिस्ट बताएंगे।
महिंद्रा की कारों की लेटेस्ट प्राइस लिस्ट :
10 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी : शुरुआती कीमत 6.21 लाख रुपये
- महिंद्रा एक्सयूवी 300 : शुरुआती कीमत 8.41 लाख रुपये
- महिंद्रा बोलेरो नियो : शुरुआती कीमत 9.48 लाख रुपये
- महिंद्रा बोलेरो : शुरुआती कीमत 9.53 लाख रुपये
13.40 लाख रु तक कीमत वाली कारें :
- महिंद्रा एक्सयूवी 300 टर्बो एक्सपोर्ट : शुरुआती कीमत 10.35 लाख रुपये
- महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक : शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये
- महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन : शुरुआती कीमत 11.19 लाख रुपये
- महिंद्रा मराजो : शुरुआती कीमत 13.39 लाख रुपये
महिंद्रा की सबसे अधिक कीमत वाली कारें :
- महिंद्रा एक्सयूवी 700 : शुरुआती कीमत 13.45 लाख रुपये
- महिंद्रा थार : शुरुआती कीमत 13.58 लाख रुपये
- महिंद्रा अल्टुराज जी4 : शुरुआती कीमत 30.68 लाख रुपये
महिंद्रा की जल्द आने वाली कारें और अनुमानित दाम :
आने वाली सस्ती कारें :
- महिंद्रा ईकेयूवी 100 : 9 लाख रुपये
- महिंद्रा बीई.05 : 12 लाख रुपये
- महिंद्रा एक्सयूवी 400 : 14 लाख रुपये
- महिंद्रा फाइव डोर थार : 15 लाख रुपये
आने वाली महंगी कारें :
- महिंद्रा एक्सयूवी.ई8 : 21 लाख रुपये
- महिंद्रा बीई.09 : 22 लाख रुपये
- महिंद्रा बीई.07 : 25 लाख रुपये
- महिंद्रा एक्सयूवी.ई9 : 50 लाख रुपये
महिंद्रा की सितंबर बिक्री
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर 2022 के महीने में 34,262 इकाइयों की बिक्री की, जबकि 2021 में इसी अवधि के दौरान इसकी बिक्री 12,863 इकाइयों की रही थी। यानी इसकी बिक्री में 166.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई। अगस्त 2022 की तुलना में, जब इसकी बिक्री 29,615 इकाइयों की बिक्री हुई थी, इसकी बिक्री सितंबर में 15.7 प्रतिशत उछली। महिंद्रा ब्रांड 9.7 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ सभी कार निर्माताओं में चौथे स्थान पर रहा। महिंद्रा एंड महिंद्रा, जिसे पहले मुहम्मद और महिंद्रा के नाम से जाना जाता था, की स्थापना 1945 में हुई थी। कंपनी, जिसका मुख्यालय मुंबई में है, महिंद्रा समूह (एक भारतीय समूह) का एक हिस्सा है। कंपनी के महाराष्ट्र राज्य में नासिक, मुंबई और पुणे में स्थित फैक्ट्रीज हैं। कंपनी के महाराष्ट्र राज्य में नासिक, मुंबई और पुणे में स्थित फैक्ट्रीज हैं। कार निर्माता वर्तमान में केयूवी100 एनएक्सटी, बोलेरो, बोलेरो नियो, मराज़ो, स्कॉर्पियो, अल्टुरस जी4, एक्सयूवी300, थार और एक्सयूवी700 जैसे मॉडल बेचती है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications