नई दिल्ली, अप्रैल 21। अगर आप कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। दरअसल महिंद्रा अपनी कारों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी कारों के लिए अप्रैल ऑफर का ऐलान किया है, जिसके तहत आप कंपनी की कारों पर 3.06 लाख रु तक की भारी भरकम छूट ले सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस कार पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है।
एक्सयूवी 300
एक्सयूवी 300 पर ग्राहक 25,000 रु तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ ही 10000 रु तक के कैश डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। कार पर उपलब्ध कॉर्पोरेट ऑफर इस एसयूवी की कीमत में और 4500 रु की कमी कराएगा। एसयूवी पर उपलब्ध अन्य ऑफर में आप अतिरिक्त 5,000 रु बचा सकते हैं। यानी आपको इस कार पर कुल 44,500 रु का डिस्काउंट मिल रहा है।
एक्सयूवी 500
कंपनी अपनी इस कार पर 36,800 रु का कैश डिस्काउंट और 25000 रु का एक्सचेंज ऑफर दे रही है। इसके अलावा महिंद्रा की एक्सयूवी 500 पर 9000 रु का कॉर्पोरेट ऑफर भी दिया जा रहा है। इस कार पर अतिरिक्त ऑफर 15000 रु के हैं। इस कार पर कुल 85800 रु का डिस्काउंट मिल रहा है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो
महिंद्रा स्कॉर्पियो पर आप 15000 रु तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ ही 7042 रु तक के कैश डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। कार पर 4500 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है। इसके अलावा आप अतिरिक्त ऑफर के तहत 10,000 रु बचा सकते हैं। यानी आपको इस कार पर कुल 36542 रु का डिस्काउंट मिल रहा है।
महिंद्रा बोलेरो
महिंद्रा बोलेरो पर ग्राहक 10,000 रु तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ ही 3500 रु तक के कैश डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। कार पर उपलब्ध कॉर्पोरेट ऑफर से इस एसयूवी की कीमत में और 4000 रु की कमी आएगी। इस तरह आपको इस कार पर कुल 17500 रु की बचत होगी।
महिंद्रा अल्टुरस
महिंद्रा अल्टुरस पर ग्राहकों को 2.20 लाख रु का कैश डिस्काउंट और 50000 रु का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही 16000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 20000 रु का अतिरिक्त ऑफर भी मिलेगा। इस कार पर आप कुल 3.06 लाख रु बचा सकते हैं।
महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी
महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी पर ग्राहक 20,000 रु तक के एक्सचेंज ऑफर के साथ ही 38055 रु तक के कैश डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। कार 4000 रु का कॉर्पोरेट ऑफर भी उपलब्ध है। अगर आप ये कार खरीदते हैं तो आपको कुल 62055 रु की बचत होगी।
महिंद्रा मराजो
महिंद्रा मराजो पर आप अप्रैल में कुल 41000 रु बचा सकते हैं। इनमें 20000 रु का कैश डिस्काउंट, 15000 रु का एक्सचेंज बोनस और 6000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। ध्यान रहे कि यहां बताए गए ऑफर दिल्ली में लागू होते हैं। ध्यान रहे कि चुने हुए मॉडल और लोकेशन के आधार पर ये बेनेफिट अलग-अलग हो सकते हैं। इसलिए पूरी जानकारी के लिए करीबी डीलर से कॉन्टैक्ट करें। बता दें कि टाटा ने भी अप्रैल के लिए डिस्काउंट का ऐलान किया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications