Auto Sales November 2023: नवंबर का महीना खत्म होने आया है और दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है। इस दौरान ऑटो कंपनियों के द्वारा नवंबर के महीने में हुई बिक्री के आंकड़े जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि नवंबर के महीने में धनतेरस और दीपावली जैसे भारत के बड़े त्योहार थे, जिनमें गोल्ड के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर की भी जबरदस्त कमाई होती है। त्योहारी सीजन का असर ऑटोमोबाइल मार्केट पर साफ देखने को मिला है। इस दौरान भारत में मौजूद पैसेंजर व्हीकल कंपनियों को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिला है। जारी आंकड़ों से पता चलता है कि नवंबर के महीने में लोगों ने कार और एसयूवी जैसे पैसेंजर व्हीकल की जमकर खरीदारी की है।
दिसंबर का महीना शुरू हो चुका है ऐसे में महिंद्रा और महिंद्रा के साथ टोयोटा किर्लोस्कर ने नवंबर महीने में ऑटो सेल्स के आंकड़े जारी कर दिए हैं। दोनों ही कंपनियों के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में ग्राहकों का तगड़ा रिस्पॉन्स देखने को मिला है, ऐसा दीपावली और धनतेरस जैसे त्योहारों की वजह से हुआ है। आईए देखते हैं।

महिंद्रा ग्रुप के आंकड़े
आए हुए आंकड़ों के मुताबिक महिंद्रा और महिंद्रा ग्रुप ने पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट ने होलसेल में 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है। नवंबर में कंपनी ने कुल 70,576 यूनिट गाड़ियों की बिक्री की है। जबकि पिछले साल समान क्वार्टर में कुल 58,303 यूनिट गाड़ियों की बिक्री ही देखने को मिली थी। महिंद्रा को हमेशा से अपनी बड़ी गाड़ियों के लिए जाना जाता है। इसकी एसयूवी काफी ज्यादा किफायती, दमदार और लोगों में प्रचलित भी हैं। स्कॉर्पियो और एक्सयूवी जैसी गाड़ीयों ने मार्केट में अपना अलग स्टैंडर्ड बनाया है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने एसयूवी गाड़ियों की बिक्री में भी पिछले महीने 32 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया है। नवंबर के महीने के दौरान कंपनी ने कुल 39,981 यूनिट्स बेचे हैं।
लेकिन कंपनी ने एक्सपोर्ट में पिछले महीने गिरावट दर्ज की है। पिछले साल जहां नवंबर महीने में कंपनी ने 3122 यूनिट्स एक्सपोर्ट किये थे वहीं इस बार सिर्फ 1816 यूनिट गाड़ियों को विदेश भेजा जा सका है। आपको बताते चलें कि कंपनी के मुताबिक भी एसयूवी पोर्टफोलियो की भारी डिमांड रही है, लेकिन कुछ हिस्सों में सप्लाई पार्ट्स में दिक्कत देखने को मिल रही है।
फेस्टिव सीजन में बढ़ी टोयोटा की सेल
टोयोटा एक ऐसी कंपनी है जो भारत में जबरदस्त पकड़ बना चुकी है, पहले क्वालिस और उसके बाद फॉर्च्यूनर और इनोवा जैसी गाड़ियों ने यूजर्स को लग्जरी और पावर दोनों का जबरदस्त कांबिनेशन दिया है। इसके अलावा इसकी सेडान कारों की डिमांड भी भारतीय मार्केट में है। इस साल नवंबर के महीने में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के आंकड़ों की बात करें तो इस कंपनी की सेल्स में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। बीते महीने कंपनी ने कुल बिक्री में 51 प्रतिशत की तेजी दर्ज की है। दीपावली और धनतेरस जैसे त्यौहार की वजह से नवंबर महीने में टोयोटा ने कुल 17818 यूनिट्स बेचे हैं, जबकि पिछले साल नवंबर 2022 में कंपनी ने सिर्फ 11765 यूनिट्स ही बेचें थे।
आपको बतातें चलें कि डोमेस्टिक मार्केट में कंपनी ने कुल 16924 यूनिट्स बेचे हैं और 894 गाड़ियों को एक्सपोर्ट किया है। नवंबर के महीने में कंपनी ने 11 से 19 नवंबर के बीच मेंटेनेंस के लिए शटडाउन भी किया था। बावजूद इसके फेस्टिव सीजन में अच्छी बुकिंग और अच्छी डिमांड के चलते कंपनी के सेल में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा की बढ़ोतरी देखने को मिली।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications