महिंद्रा की गाड़ियां खरीदने का प्लान कर रहे तो आपकी जेब ढीली हो सकती है।देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने सभी निजी एवं कामर्शियल वाहनों की कीमत में 1.9 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है।
नई दिल्ली: महिंद्रा की गाड़ियां खरीदने का प्लान कर रहे तो आपकी जेब ढीली हो सकती है। जी हां देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने सभी निजी एवं कामर्शियल वाहनों की कीमत में 1.9 प्रतिशत तक की वृद्धि कर दी है।
4500 रुपये से लेकर 40000 हज़ार रुपये तक की बढ़ोत्तरी
इस बात की जानकारी महिंद्रा एंड महिंद्रा की तरफ से आज यानि शुक्रवार 8 जनवरी को की गई है। कंपनी ने अपने सभी वाहनों पर उनकी कीमत के अनुसार 4500 रुपये से लेकर 40000 हज़ार रुपये तक की बढ़ोत्तरी की है। मुंबई स्थित कार मेकर्स ने रेग्येलेटरी फाइलिंग के दौरान इस दाम बढ़ोत्तरी का खुलासा किया है।

महिंद्रा थार पर लागू होगी नई कीमत
बता दें कि एमएंडएम ने कहा कि नई थार के मामले में कीमतों में हुई बढ़ोतरी 1 दिसंबर 2020 और 7 जनवरी 2021 के बीच हुई सभी बुकिंग पर लागू होगी। कंपनी ने बताया कि 8 जनवरी 2021 से नई थार की सभी ताजा बुकिंग पर डिलीवरी के समय की कीमत लागू होगी। पिछले साल महिंद्रा की तरफ से लॉन्च की गई ऑफ रोडिंग गाड़ी नई थार को जनता से जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है। इसकी शानदार बुकिंग की वजह से डिलीवरी का वेटिंग पीरियड लगभग 3 महीने हो गया है।
इन कंपनियों ने भी बढ़ाई कीमत
कंपनी के ऑटोमोटिव प्रभाग के सीईओ विजय नाकरा ने कहा कि पिछले कई महीनों से कमोडिटी कीमतों में वृद्धि और अन्य लागतों के बढ़ने से मूल्य वृद्धि जरूरी थी। उन्होंने कहा कि हमने अपनी लागत को कम करने के लिए सभी प्रयास किए हैं और काफी समय तक कीमतों में बढ़ोतरी को टाला, लेकिन कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण हम आठ जनवरी 2021 से कीमतों को बढ़ा रहे हैं। पिछले महीने महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कहा था कि वह एक जनवरी से अपने सभी यात्री और वाणिज्यिक वाहनों के दाम में वृद्धि करेगी। महिंद्रा के अलावा मारुति, हुंडई, फोर्ड, टोयोटा आदि कंपनियों ने भी अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने की घोषणा की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
