नई दिल्ली, अगस्त 16। भारतीय वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 5 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारतीय बाजार में उतारने का ऐलान किया है। महिंद्रा के नए इनग्लो प्लेटफॉर्म के आधार पर इलेक्ट्रिक एक्सयूवी को दो अलग-अलग ब्रांड में क्लासिफाईड किया है। महिन्द्रा के दोनो ब्रांडो का नाम एस्सयूवी.ई और बीई है।
2024 से 2026 के बिच होंगी लॉन्च
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने जिन पांच एस्सयूवी को लांच करने की घोषणा कि है, उनके मॉडल का नाम XUV.e8, XUV.e9, BE.05, BE.07 और BE.09 हैं। महिन्द्रा कंपनी बताया कि पहले चार वैरियंट को 2024 से 2026 के बीच लांच करने की योजना है। कंपनी ने इन सभी इलेक्ट्रिक कारो को लंदन के एक कार्यक्रम में पेश किया है। से पहले चार को अगले चार सालों में 2024 और 2026 के बीच लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक ये इलेक्ट्रिक कारें 5 से 6 सेकंड में 0-100 कीलोमिटर पर ऑवर की स्पीड पकड़ लेंगी।
1 अरब से ज्यादा निवेश करने का है प्लान
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में महिन्द्रा 1 अरब डॉलर से भी ज्यादा का निवेश करने के प्लान में है। कंपनी ने फंड जुटाना भी शुरू कर दिया है। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ने पिछले महीने जुलाई में ब्रिटिश इंटरनेशनल इन्वेस्टमेंट और यूके के डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टीट्यूशन से 70,070 करोड़ रुपए (9.1 अरब डॉलर) के वैल्यूएशन पर 1,925 करोड़ रुपए (250 मिलियन डॉलर) का फंड इकट्ठा किया था। कंपनी इन सभी एसयूवी को INGLO प्लेटफॉर्म पर बना रही है। गाड़ियो की लंबाई 4,368 मिमी और 4,735 मिमी के बीच होगी।
आधे घंटे में 80 प्रतिशत चार्ज होगी बैटरी
कंपनी के अनुसार गाड़ी की बैटरी 60-80किलो वॉट तक की होगी। कारों की बैटरी 175 किलो वॉट के फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगी। इस चार्जर के साथ 30 मिनट से भी कम समय में बैटरी को 80% तक चार्ज किया जा सकेगा। 435 से 450 किलोमिटर तक की होगी रेंज।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
