Mahila Samridhi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी आ गई है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को महिला समृद्धि योजना के तहत 2000 रुपये हर महीने देने वाली है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन 8 मार्च(अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस) से शुरु हो जाएंगे। दिल्ली सरकार ने इस योजना के अंतर्गत पैसे देने का वादा विधानसभा के घोषणा पत्र में ही कर दिया था। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को इससे हर महीने 2000 रुपये मिलेंगे।

2500 रुपये का मिलेगा महिलाओं को फायदा (Delhi Mahila Samridhi Yojana Eligibility)
भाजपा नेता मनोज तिवारी ने एक कार्यक्रम में न्यूज एजेंसी पीटीआई को इस योजना से जुड़ी जानकारी भी दी है। उन्होंने कहा, 'हम दिल्ली की गरीब महिलाओं को 2500 रुपये देने की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए रजिस्ट्रेशन 8 मार्च से शुरु हो रहे हैं। सांसद ने ये भी बताया है कि जिन भी महिलाओं को ये पैसे दिए जाएंगे उनकी लिस्ट तैयार की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर हर महिला को 2500 रुपये देने का प्रोसेस डेढ़ महीने नें पूरा कर लिया जाएगा।'
इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत (Mahila Samridhi Yojana Registration)
इस योजना के लिए अगर आप रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं तो आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स(Mahila Samriddhi Yojana documents list) होना जरूरी है। सुकन्या समृद्धि योजना के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की आपको जरूरत होगी-
-आधार कार्ड
-पैन कार्ड
-बैंक अकाउंट डिटेल
-आय प्रमाण पत्र
-राशन कार्ड
इसके अलावा दिल्ली की महिलाएं जिनकी 2.5 लाख रुपये से 3 लाख रुपये के बीच पारिवारिक आय है और वह आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की हैं तो इस योजना का फायदा उन्हें मिल सकता है। आयु सीमा 18 साल से 60 साल के बीच निर्धारित की सकती है। 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है तो उन्हें इस योजना का फायदा नहीं मिल सकता है। वहीं, जिन महिलाओं को फिलहाल अन्य किसी भी योजना का लाभ मिल रहा है वह महिला समृद्धि योजना का फायदा नहीं उठा पाएंगी। इनकम टैक्स फाइल करने वाली महिलाएं और सरकारी नौकरियों में महिलाएं भी योजना के लिए पात्र नहीं होंगी। विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद इस योजना पर काम शुरु हो गया है।
8 मार्च को मिल सकती है योजना से जुड़ी जानकारी (Mahila Samridhi Yojana Update)
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक भव्य कार्यक्रम भी दिल्ली में हो सकता है। इस कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो सकते हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए इस योजना के बारे में जानकारी भी दी जा सकती है और इस योजना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हो सकती है। यह कार्यक्रम दिल्ली की महिलाओं के लिए नई पहल और उन्हें सशक्त करने में बड़ा योगदान देगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
