Mahila Samridhi Yojana 1st Kisht: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता राजधानी की महिलाओं को खुशखबरी देने की तैयारी कर चुकी है। महिला समृद्धि योजना की पात्र महिलाओं को ₹2,500 मासिक सहायता जल्द मिलने वाली है। आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी गई है कि कल यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके महिला समृद्धि योजना की पहली किस्त जारी होगी।
विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी द्वारा जारी किए गए संकल्प पत्र का यह योजना प्रमुख वादा था, जिसमें बीजेपी ने दिल्ली में सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

इन महिलाओं को मिलेगा महिला समृद्धि योजना का फायदा (Mahila Samriddhi Scheme)
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से महिला समृद्धि योजना को लॉन्च करने वाली हैं। उनके साथ बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी होंगे। जानकारी के मुताबिक ऐलान होने के बाद ड्राफ्ट को मंजूरी मिलेगी और इसी के साथ ही योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। इस योजना का फायदा महिला (गरीबी रेखा से नीचे) बीपीएल कार्डधारक को मिलेगा।
इन महिलाओं को मिलेगा महिला सम्मान निधि योजना का फायदा (Mahila Samriddhi Yojana 1st Installment)
इसके अलावा इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो किसी भी तरह की सरकारी नौकरी या रिटायर्ड कर्मचारी न हो। वहीं, परिवार की सालाना आय 2.5 लाख से 3 लाख रुपये तक होनी चाहिए। साथ ही महिलाओं की उम्र 18 से 60 साल तक होनी चाहिए। वहीं, अगर किसी महिला को सरकारी योजना का फायदा मिल रहा है तो वह भी इस योजना के लिए पात्र न हो।
महिला समृद्धि योजना में अप्लाई करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत (Mahila Samriddhi Yojana Documents)
महिला समृद्धि योजना के लिए अगर आप अप्लाई करने वाली हैं तो आपके पास कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक अकाउंट की डिटेल्स
- राशन कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- जाती प्रमाण पत्र
कैसे करना होगा इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन? (Mahila Samriddhi Yojana Registration)
इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस अभी ऑफलाइन होगा या ऑनलाइन होगा। इसके बारे में सरकार ने फिलहाल कोई अपडेट नहीं दिया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि सरकार इसके लिए ऐप या नई वेबसाइट लॉन्च कर सकती है। सरकार के द्वारा सारी जानकारी वेरिफाई करने के बाद सरकार पात्र महिलाओं के बैंक अकाउंट में 2500 रुपये की किस्त ट्रांसफर करेगी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications