Electricity Bill News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने राज्य में बिजली की दरों को कम करने का ऐलान किया है. यह कटौती अगले 5 सालों में किश्तों में की जाएगी, जिसकी शुरुआत पहले साल में 10% की कमी से होगी. कुल मिलाकर बिजली की दरों में 26% तक की कमी आने की संभावना है.
बिजली दरों में कटौती का ऐलान
मुख्यमंत्री फड़णवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब बिजली की दरों को कम किया जा रहा है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि राज्य के इतिहास में पहली बार बिजली की दरें कम की जाएंगी. इसकी शुरुआत पहले साल में 10% की कटौती से होगी. अगले 5 सालों में अलग-अलग फेज में कुल 26% की कमी की जाएगी. महाराष्ट्र विद्युत विनियामक आयोग (MERC) को MSEDCL के टैरिफ कम करने के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए धन्यवाद, ऐसा कदम पहले कभी नहीं उठाया गया.

कस्टमर्स को होगा फायदा
मुख्यमंत्री के मुताबिक पहले बिजली की दरें लगभग 10% बढ़ाने के लिए याचिकाएं दी जाती थीं. लेकिन इस बार दरें घटाने के लिए याचिका दी गई है. इसका फायदा घरों, दुकानों, कारखानों और सभी प्रकार के बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा. विशेष रूप से राज्य के करीबन 70% कस्टमर्स जो 100 यूनिट से कम बिजली का उपयोग करते हैं, उन्हें इस 10% की कटौती का सबसे अधिक फायदा मिलेगा.
खेती-किसानी में भी होगा फायदा
किसानों को दिन में भरोसेमंद बिजली देने के लिए 'मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0' पर भी तेजी से काम चल रहा है. सरकार भविष्य में सस्ती बिजली खरीदने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) पर अधिक ध्यान दे रही है, ताकि बिजली की दरें कम बनी रहें.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
