Mahanagar Gas Limited reduced CNG rates: मुंबई और उससे आसपास के शहरों में सीएनजी महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने 2 अक्टूबर को सीएनजी और पीएनजी के रेट घटा दिए हैं। कंपनी की तरफ से जारी एक सूचना के अनुसार सीएनजी और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के रेट में यह कटौती दोबारा की गई है। कंपनी ने बताया है कि सीएनजी और पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमतों में क्रमशः 3 रुपये प्रति किलोग्राम और 2 रुपये प्रति मानक घन मीटर की कटौती की गई है।
महानगर गैस लिमिटेड ने कहा है कि एमजीएल को मुंबई और उसके आसपास सीएनजी की कीमत में 3 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी (डीपीएनजी) में 2 रुपये प्रति एससीएम की कटौती की है। कंपनी के अनुसार संशोधित कीमत मध्यरात्रि से लागू हो गई है। अब सीएनजी की 76 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पीएनजी की कीमत 47 रुपये प्रति एससीएम के रेट पर मिलेगी।

इससे पहले अप्रैल में सीएनजी और घरेलू पीएनजी की कीमतों में क्रमश: 8 रुपये प्रति किलोग्राम और 5 रुपये प्रति एससीएम की कटौती की गई थी। वहीं इसी साल फरवरी में एमजीएल ने सीएनजी की कीमत 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम कम की थी।
कंपनी ने कहा कि कटौती से सामान्य रूप से नेचुरल गैस के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और विशेष रूप से घरेलू और परिवहन क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की खपत में वृद्धि में योगदान मिलेगा।
वहीं 1 अक्टूबर 2023 को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट में 209 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद दिल्ली में 19 किलोग्राम का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1731.50 रुपये का हो गया है।
वहीं कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के दाम में 203.50 रुपये की बढ़ा है। अब कोलकाता में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1636.00 रुपये के बजाय 1.839.50 रुपये का मिल रहा है। मुंबई में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 204 रुपये महंगा हुआ है। इसका दाम अब 1,482 रुपये से बढ़कर 1,684 प्रति सिलेंडर हो गए हैं। इसके अलावा चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 203 रुपये बढ़ाया गया है। इसके बाद यहां पर कीमत 1,695 रुपये से बढ़कर 1898 रुपये हो गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications