Mahakumbh 2025 Flight Ticket: अगर आप महाकुंभ में जाने का प्लान फ्लाइट से कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। आपको बता दें कि महाकुंभ जाने वाली फ्लाइट लंदन से भी महंगी है। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 में 12 करोड़ से ज़्यादा श्रद्धालु भाग ले चुके हैं, 144 साल हुए इस महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी से हुई थी और ये 26 फरवरी तक चलेगा।

रोज़ाना तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ बस और ट्रेन टिकट न होने के कारण कई लोग फ्लाइट से यात्रा करना पसंद कर रहे हैं, लेकिन इस उछाल के कारण दिल्ली और मुंबई से प्रयागराज के लिए हवाई किराए में वृद्धि हुई है। आइए आपको बताते हैं कि प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट का टिकट दिल्ली से कितना है और वहीं, दिल्ली से लंदन जाने का टिकट कितने रुपये का है।
दिल्ली से प्रयागराज की फ्लाइट का टिकट
दिल्ली से प्रयागराज का टिकट 10 फरवरी का 16,599 रुपये-23000 रुपये तक का है। लेकिन शाही स्नान की तारीखों पर किराया 50,000-60,000 रुपये तक है। ( शाही स्नान 3 फरवरी, 12 फरवरी और 26 फरवरी को होगा) वहीं, इन दिनों पर दिल्ली से लंदन की बात करें तो 18,000 से 26,000 रुपये तक है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) और सरकार ने टिकट की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताई है।
29 जनवरी को मौनी अमावस्या, 3 फरवरी को बसंत पंचमी और 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा जैसे प्रमुख स्नान पर्वों ने टिकट की कीमतों में और वृद्धि हुई है। 3 फरवरी को दिल्ली से प्रयागराज के लिए टिकट की कीमत 50,000 रुपये है।
चेन्नई से प्रयागराज तक इतनी महंगी है फ्लाइट टिकट
मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, 28 जनवरी को चेन्नई से वापसी और 30 जनवरी को वापसी की उड़ानों का किराया ₹30,000 से अधिक है। वहीं, कोलकाता से किराया ₹32,500 से अधिक है। हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली से प्रस्थान करने वाले यात्रियों को 53,500 रुपये से अधिक का खर्च उठाना पड़ रहा है। 3 फरवरी को बसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा और 26 फरवरी को महा शिवरात्रि जैसे प्रमुख स्नान तिथियों के लिए भी इसी तरह की कीमतों में बढ़ोतरी की उम्मीद है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
