Maha Kumbh 2025 Trains: महाकुंभ मेले की तैयारी शुरू हो गई है। कई लोग इस दौरान ट्रेन से सपर करके उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ मेले में जाने हैं। हाल ही में रेलवे ने ये साफ कर दिया है कि महाकुंभ मेले या किसी अन्य मौके पर मुफ्त यात्रा का कोई नियम नहीं है। जनवरी में होने वाले महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं को ट्रेनों से मुफ्त यात्रा या राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल-फ्री सुविधा देने के पीछे की सच्चाई बताते हुए रेल मंत्रालय ने " महाकुंभ मेले के दौरान मुफ्त यात्रा के बारे में फेक रिपोर्टों " पर एक बयान जारी किया है।

रेलवे ने बताई फ्री ट्रेन सफर के पीछे की सच्चाई
मंत्रालय की तरफ से साफ किया गया कि बिना टिकट यात्रा करना रेलवे के नियमों के खिलाफ है और इसके लिए सजा का प्रविधान है। मंत्रालय ने ये भी कहा कि भारतीय रेलवे के संज्ञान में आया है कि कुछ मीडिया आउटलेट ऐसी रिपोर्ट प्रसारित कर रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों को मुफ्त यात्रा की अनुमति दी जाएगी। बयान में कहा गया है, "भारतीय रेलवे इन रिपोर्टों का स्पष्ट रूप से खंडन करता है, क्योंकि ये पूरी तरह से निराधार और फेक हैं।"
इसमें यह भी कहा है कि भारतीय रेलवे के नियमों के तहत वैध टिकट के बिना यात्रा करना सख्त वर्जित है और यह दंडनीय अपराध है। इसमें कहा गया है, "महाकुंभ मेले या किसी अन्य अवसर के दौरान मुफ्त यात्रा का कोई प्रावधान नहीं है।"
एनएचएआई ने भी दी ये जानकारी
सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने भी रेलवे की तरह का बयान जारी किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एनएचएआई ने कहा कि प्रयागराज में 'कुंभ मेले' के लिए जाने वाले वाहनों को टोल-फ्री सुविधा प्रदान करने का कोई प्रावधान नहीं है। एनएचएआई ने कहा, "मीडिया के कुछ वर्गों ने बताया है कि प्रयागराज में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 'कुंभ मेला' जाने वाले वाहनों को टोल-मुक्त मार्ग प्रदान किया जाएगा। यह स्पष्ट किया जाता है कि ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है... राष्ट्रीय राजमार्गों पर उपयोगकर्ता शुल्क राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों और संग्रह का निर्धारण) नियम, 2008 के अनुसार एकत्र किया जाता है और परिभाषित दिशानिर्देशों के अनुसार छूट प्रदान की जाती है।"
स्पेशल ट्रेनों की मिलेगी सुविधा
महाकुंभ मेले के दौरान यात्रियों की राह आसान करने के लिए रेलवे ने पुणे और मुंबई के लिए दो महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। दोनों ट्रेनों की टाइमिंग भी जारी हो गई है। इसमें पहली ट्रेन मऊ से 01456 का संचालन पुणे के लिए नौ, 17, 25 जनवरी, सात, नौ, व 22 फरवरी की रात 11.50 बजे होगा। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3.45 बजे पुणे पहुंचेगी। इन ट्रेनों के अलावा भी कई ट्रेनों का संचालन अलग-अलग स्टेशन से किया जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
