MP: मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मध्य प्रदेश ही नहीं राजस्थान, बिहार और छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज के एक हिस्से का लोकार्पण किया। इस ब्रिज के शुरू होने के बाद महानद्दा से एलआईसी तक बेहद आसानी से पहुंच जाएंगे।
राज्य के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव और सांसद राकेश सिंह के साथ 1.2 किमी का निरीक्षण किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लगभग 7.5 किमी का फ्लाई ओवर ब्रिज 1 हजार 120 करोड़ रु में बनकर तैयार हुआ है।

मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के सबसे बड़ा फ्लाईओवर ब्रिज के एक हिस्से का उद्घाटन करने के दौरान घोषणा की है कि भोपाल और इंदौर के बाद अब तीसरी मेट्रो ट्रेन जबलपुर में चलेगी।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह भी जबलपुर फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन करते हुए इसका नाम रानी दुर्गावती के नाम रखा है। उन्होंने कहा कि 5 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी मदन महल किला में 100 करोड़ रु से रानी दुर्गावती का स्मारक का भूमि पूजन करने आ रहें है। उन्होंने कहा कि ऐसा स्मारक बनाकर दूंगा कि पूरा देश देखने जबलपुर आयेगा।
सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ हमेशा कहते थे कि मेरे पास पैसे नहीं है। प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि आज में कह रहा हूं कि मेरे पास पैसे की किसी भी तरह से कमी नहीं है। सीएम ने कहा कि गरीबों को भूमि का हक है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश के भूमाफियाओं से 23,000 एकड़ जमीन छीनी है। जिस पर गरीबों के लिए मकान बनेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओवर ब्रिज का उद्घाटन करने जबलपुर की पश्चिम विधानसभा पहुंचे। यह पर मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ सांसद राकेश सिंह विधायक अशोक रोहाणी, विधायक इंदु तिवारी, विधायक नंदनी तिवारी मौजूद रहे।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
