MP : प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सीएम स्कूटी योजना की शुरुआत की। शहडोल के पालिटेक्निक ग्राउंड में इस योजना को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य मंत्री ने राज्य के 7800 टापर्स विद्यार्थियों के खाते में करीब 80 करोड़ रु की राशि सिंगल क्लिक के जरिए जारी की। अब हर वर्ष सरकार शासकीय स्कूलों के टापर्स को स्कूटी के लिए राशि जारी करेगी।

दरअसल, मुख्य मंत्री स्कूटी योजना की शुरुआत 12वीं क्लास मेन टॉप करने वाले छात्र और छात्राओं को सम्मानित करने के लिए की गई है। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के जरिए इन विद्यार्थियों को स्कूटी खरीदने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से इन विद्यार्थियों के खाते में राशि भेजी जायेगी। प्रदेश सरकार की इस योजना का फायदा हर वर्ष राज्य के 8,000 छात्र-छात्राओं को मिलेगा।
विधार्थियों को अगर इस योजना का लाभ लेना है तो फिर इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा। जिसमें उन्हें इस बात का भी जिक्र करना होगा कि पेट्रोल या ईवी कौन सी स्कूटी खरीदना चाहते हैं। अगर वे ईवी स्कूटी खरीदना चाहते हैं तो फिर इसके लिए सरकार 1.20 लाख रु देगी। जबकि अगर सामान्य स्कूटी खरीदना चाहते हैं तो फिर इसके लिए 90 हजार रु जारी किए जाएंगे।
सूबे के मुख्य मंत्री ने योजना की लॉन्चिंग के दौरान कहा कि उच्च शिक्षा के लिए मेधावी विद्यार्थियों का एडमिशन किसी भी कॉलेज में हो, उसकी फीस बच्चों के माता-पिता नहीं सरकार भरवाएगी।
उन्होंने कहा कि हमनें इस साल तय किया कि जो बच्चें अपने अपने स्कूलों में 12वीं कक्षा में बेहतर सबसे अंक लायेंगे, उन्हें स्कूटी दी जाएगी। इसलिए हम बच्चों को स्कूटी दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बेटी बेटियों मैं तुम्हारे लिए सीएम नहीं मामा हूं। मैं सरकार नहीं चलाता, परिवार चलाता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार आने के बाद हमने तय किया कि बेटियां भी आगे पढ़े सकें, इसी लिए उन्हें साइकिल दी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
