MP : मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार भोपाल और इंदौर वासियों को मेट्रो की सौगात देने जा रही है। इस कड़ी में शनिवार को मुख्य मंत्री ने मेट्रो मॉडल कोच का उद्घाटन किया है। मेट्रो मॉडल कोच स्मार्ट सिटी पार्क में रखा गया है।
मुख्य मंत्री ने घोषणा की है कि मेट्रो ट्रेन को केवल भोपाल तक नहीं छोड़ेंगे, इसे मंडीदीप और बैरागढ़ होते हुए सीहोर तक ले जाएंगे। सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारी सरकार ने कोरोना के कठिन दौर के बाद काफी तेजी से कार्य शुरू किया।

मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से कहा गया है कि भोपाल और इंदौर में सितंबर महीने तक मेट्रो का ट्रायल रन करेंगे। उन्होंने कहा कि अप्रैल-मई महीने तक दोनों शहरों में मेट्रो चलने लगेगी। मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार इस मेट्रो परियोजना के तहत भोपाल - इंदौर में ओरेंज लाइन तथा ब्लू लाइन का निर्माण किया जा रहा है।
सूबे के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तरफ से बताया गया है कि भोपाल इंदौर के मेट्रो प्रोजेक्ट पर करीब 14 हजार करोड़ रु की लागत आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्मार्ट सिटी पार्क में रखे मेट्रो कोच मॉडल में कुछ खासियत है। ट्रेन में ऑपरेटर सीटें है और यात्री सीटें हैं। इसमें 4 ऑटोमेटिक गेट हैं। इसमें कांच की खिड़कियां हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें ड्राइवर मोटर कार के 1:1 मॉक-अप / मॉडल की लंबाई करीब 22 मीटर और चौड़ाई लगभग 2.9 मीटर है। मॉडल के अंदर आकर्षक पेंटिंग की गई है। इसके साथ ही इस मॉडल के बाहर भी आकर्षक पेंटिंग की गई है।
इसमें पकड़ने के लिए ग्रैब हैंडल है। इसके साथ ही डिजिटल रूट मैप, एलईडी पैनल और साइनेज भी है। इसमें ऑटो मेटिक हेडलाइट है। इसके साथ ही पूरा कोच एयर कंडीशनर है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
