MP Govt : मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को मंदसौर के दौरे पर पिपलिया मंडी पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र को करोड़ों की सौगात दी। सीएम शिवराज ने चंबल बांध के पानी को गांव गांव सिंचाई के लिए पहुंचाने के लिए दो बड़ी सौगात दी। इसके साथ ही उन्होंने विकास पर्व के जरिए जिले की करोड़ों रु की योजनाओं का लोकार्पण भी किया।
मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पिपलिया मंडी पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले टीला खेड़ा में राजा टोडरमल जी की प्रतिमा का अनावरण किया। अनावरण के बाद सीएम शिवराज ने सभा स्थल तक 3 किलो मीटर तक लंबा रोड शो भी किया। इसके बाद मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान सम्मेलन के दौरान एक विशाल आम सभा को संबोधित किया।

प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सबसे पहले मल्हारगढ़ तहसील में चंबल के पानी को सिंचाई के लिए 126 गावों तक पहुंचाने के लिए 876 करोड़ रुपए की राशि के लागत से बनने वाली दाव युक्त परियोजना का भूमिपूजन किया।
मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार इस योजना के लिए सभी गांव से मंगल कलश सभा स्थल तक आए थे। सीएम शिवराज ने जिनके पूजन के बाद सिंचाई योजना का भूमि पूजन किया।
इतना ही नहीं इसके साथ ही सीएम शिवराज ने सिंगल क्लिक से गरोठ तहसील में पिछले 3 वर्षों से चल रही, 418 करोड़ रु की लागत की गांधी सागर सिंचाई योजना का लोकार्पण भी किया।
मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके साथ ही 20 करोड़ 17 लाख की लागत से हैदरा करनाली तालाब का लोकार्पण भी किया। साथ ही सीएम ने 13 करोड़ 99 लाख की लागत से खेताखेड़ा तालाब और 5 करोड़ 15 लाख की लागत से हरचंडी तालाब का लोकार्पण भी किया। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिपलिया मंडी में नवीन कालेज भवन का उद्घाटन भी किया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications