MP Government : मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को खातेगांव विधानसभा में थे। मुख्य मंत्री चौहान ने 1 हजार 294.27 करोड़ की हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन किया।
सीएम चौहान ने साथ ही इस हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का नाम बाबा सिद्धनाथ परियोजना करने का भी ऐलान किया। इतना ही नहीं इसके साथ ही मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंच से हरणगांव को तहसील बनाने का भी ऐलान किया।

प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्या-पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने पुष्पवर्षा कर बहनों का अभिनंदन किया। बहनों ने मंच पर अपने सीएम भाई को राखी बांधी।
उन्होंने कहा कि हंडिया बैराज माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के तहत अंतर्गत नर्मदा नदी से देवास जिले की खातेगांव तहसील के नजदीक ग्राम - कुण्डगांवखुर्द से 12.60 क्यूमेक जल उद्वहन कर देवास जिले के 72 गावों में
सिंचाई सुविधा प्रावधान है और 25 मेगावॉट विद्युत उत्पादन का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत कुल विद्युत खपत 19.89 मेगावॉट है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हंडिया बैराज परियोजना से खातेगांव तहसील में 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जाना प्रस्तावित है। सीएम चौहान की तरफ से कहा गया है कि हरणगांव के सहित छूटे हुए दूसरे सभी गांवों का सर्वे किया जायेगा और परियोजना का विस्तार किया जाएगा।
सीएम चौहान की तरफ से कहा गया है कि सरकार किसानों के हित में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का बेहतर फ्यूचर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जब तब खेती किसानों के लिए फायदे का काम नहीं बन जाती तब सरकार चैन की सांस नहीं लेगी।
मुख्य मंत्री की तरफ से कहा गया है कि हमने किसानों की परेशानी की खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए इस क्षेत्र में नर्मदा का पानी खेतों तक पहुंचाया। उन्होंने कहा कि हमने ब्याज का फीसदी को घटाकर जीरो कर दिया। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं गरीब किसानों को साल में मिलने वाली सम्मान निधि की राशि 12,000 रुपये दी जा रही है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
