नई दिल्ली, फरवरी 28। माधबी पुरी बुच को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) का अध्यक्ष नामित किया गया है। वे पूंजी बाजार नियामक सेबी की प्रमुख होने वाली पहली महिला होंगी। मौजूदा अध्यक्ष अजय त्यागी का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। सेबी की पूर्व पूर्णकालिक सदस्य (होल टाइम मेंबर) माधबी पुरी बुच को पहले सेबी द्वारा स्थापित की गयी एक नई प्रौद्योगिकी समिति का नेतृत्व करने के लिए नामित किया गया था।

पहली महिला होल टाइम मेंबर
बुच सेबी की पहली होल टाइम मेंबर के रूप में न केवल पहली महिला थीं, बल्कि प्राइवेट सेक्टर की भी पहली व्यक्ति थीं। उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक के साथ अपना करियर शुरू किया। फरवरी 2009 से मई 2011 तक आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज में एमडी और सीईओ रहीं। बात दें कि सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सेबी के उनके चेयरपर्सन बनने की वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने पुष्टि की है।
ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल में किया काम
2011 में वह ग्रेटर पैसिफिक कैपिटल एलएलपी में शामिल होने के लिए सिंगापुर चली गई थीं। हालांकि शेयर बाजार में इंतजार है कि क्या सेबी को नया अध्यक्ष मिलेगा या मौजूदा अध्यक्ष अजय त्यागी का कार्यकाल फिर से विस्तार किया जाएगा। वित्त मंत्रालय ने अध्यक्ष पद के लिए अक्टूबर में आवेदन आमंत्रित किए और जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर थी। 22 फरवरी को, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि पद के लिए शॉर्टलिस्टिंग शायद अभी बाकी है। सरकार ने यूके सिन्हा को तीन साल का विस्तार दिया था, जिससे वह डी आर मेहता के बाद सेबी के दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रमुख बने।
कैसे होता है चयन
रेगुलेटर की नियुक्ति की प्रक्रिया के अनुसार, कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली फाइनेंशियल सेक्टर रेगुलेटरी अपॉइंटमेंट्स सर्च कमिटी द्वारा उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। बातचीत के आधार पर ये कमिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति को नाम की सिफारिश करता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications