Wedding Of The Century: शादी एक ऐसा फंक्शन है जिसे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से किया जाता है। इस दौरान लोग लाखों और यहां तक की करोड़ों रुपए खर्च करते हैं। पर आज हम आपको ऐसी वेडिंग ऑफ द सेंचुरी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका खर्च सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस शादी में इतना ज्यादा खर्चा हुआ है कि इतने में कोई फैक्ट्री भी खोल सकता है। इतना ही नहीं इस शादी का खर्च कई देशों की ग्रॉस डेवलपमेंट प्रोडक्शन (जीडीपी) से भी ज्यादा है। यह शादी 26 साल की मेडेलेन ब्रॉकवे की है, यह वेडिंग फंक्शन पेरिस में ऑर्गेनाइज किया गया था।
दरअसल इस शादी की चर्चा इसलिए भी की जा रही है, क्योंकि इसका कुल खर्च 490 करोड़ रुपए का था। इसी वजह से इसे वेडिंग ऑफ सेंचुरी कहा जा रहा है। इसमें सभी मेहमानों को प्राइवेट जेट से बुलाया गया था साथ ही मरून 5 जैसे वर्ल्ड क्लास बैंड को भी इस वेडिंग फंक्शन के दौरान बुलाया गया था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आपको बताते चलें की ब्रॉकवे का परिवार एक कार डीलरशिप बिजनेस चलता है। मेडेलेन ने जैकब लाग्रोन के साथ पेरिस में शादी रचाई है। इंस्टाग्राम पर पड़ा हुआ इस शादी का वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोग उसे पसंद भी कर रहे हैं। जब से लोगों को इस वेडिंग फंक्शन और इस पर हुए खर्च के बारे में पता चला है तब से सबकी आंखें खुली की खुली रह गई है। इस शादी का सेलिब्रेशन लगभग एक हफ्ते तक चला। इस दौरान मेडलेन और जैकब ने काफी महंगे और लग्जरी कपड़े पहने थे। इतना ही नहीं उनकी वेडिंग ड्रेस एक्सक्लूसिव थी और देखने में भी काफी अट्रैक्टिव लग रही थी। आपको बताते चलें कि इस शादी में सभी मेहमान प्राइवेट जेट के जरिए लाए गए थे।
पैलेस ऑफ वर्साइल में शादि के सारे रिती रिवाज पूरे किए गए थे। इस वेडिंग पार्टी हॉलीवुड के फेमस बैंड मरून 5 को भी इनवाइट किया गया था। इस शादी के दौरान पूरे महल को फूलों से सजाया गया था। इंस्टाग्राम पर आए वीडियो में पूरा पैलेस किसी फेयरीलैंड की तरह ही खूबसूरत दिख रहा है। आपको बताते चलें कि यह वीडियो टिक टॉक के जरिए वायरल हुआ था।
इस इवेंट के प्लानर लॉरेन जिगमैन ने टिक टॉक पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि सब सोफिया रिची की शादी के बारे में बात कर रहे थे लेकिन तभी ब्रॉकवे ने सभी की ग्रैंड वेडिंग को पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल इस ग्रैंड वेडिंग के बाद लोगों की जिज्ञासा ब्रॉकवे के पिता के बारे में जानने की हुई। तो आपको बताते चलें कि मेडलिन ब्रॉकवे टेक्सास की एक एंटरप्रेन्योर हैं। इनके पिता रॉबर्ट बॉब ब्रॉकवे बिल असरी मोटर्स के सीईओ और चेयरमैन भी हैं। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज़-बेंज की फ्लोरिडा और कटलर बे के अलावा कोरल गेबल्स में भी डीलरशिप है।
यह ग्रैंड वेडिंग इस समय मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही है। इंस्टाग्राम के इसके वीडियो पर भी लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपने प्रतिक्रिया भी सजा कर रहे हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications