नयी दिल्ली, अप्रैल 12: अब भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की खूब भरमार है। पहले ऐसा नहीं था, बल्कि कहा जाए तो ऑप्शन बहुत सीमित थे। मगर अब भारतीय कंपनियां एक से एक शानदार इलेक्ट्रिक कार और इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाती हैं। इनमें कई सस्ते मॉडल भी हैं। अगर आपका इरादा कोई मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का है तो ये खबर आपके काफी काम आएगी। यहां हम आपको मेड इन इंडिया 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटरों की जानकारी देंगे, जिनमें आपको ढेर सारे फीचर्स मिलेंगे। अच्छी बात यह है कि महंगे पेट्रोल से बचने में इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके बहुत काम आएगा। इससे प्रति किलोमीटर सफर की कीमत भी बहुत कम रह जाएगी। आइए जानते हैं मार्केट में मौजूद 5 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारे में।
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा
हीरो इलेक्ट्रिक ऑप्टिमा की शुरुआती कीमत 41770 रु है। इस स्कूटर में इलेक्ट्रिक स्टार्ट और अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। ऑप्टिमा के टॉप-मॉडल में 550 वाट पावर रेटिंग वाली मोटर दी गयी है। यह 1200 वाट की अधिकतम पावर जनरेट करती है। एक बार चार्ज करके आप इस स्कूटर को 122 किमी तक का सफर कर सकते हैं। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 42 किमी है। इस स्कूटर को 4-5 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है।
हीरो फोटोन
हीरो फोटोन के टॉप-मॉडल में 1200 वाट की पावर रेटिंग वाली मोटर दी गयी है। इसकी मोटर अधिकतम 1800 वाट की पावर जनरेट करने की क्षमता रखती है। हीरो फोटोन की टॉप स्पीड 45 किमी की है। इस स्कूटर की बैटरी को भी 4 से 5 घंटों में फुल चार्ज किया जा सकता है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 61,868 रुपये है। बता दें कि कंपनी ने इस स्कूटर को दो वेरिएंट में पेश किया है।
बजाज चेतक
पिछले साल बजाज ने अपने पुराने स्कूटर चेतक का इलेक्ट्रिक वर्जन पेश किया था। हालांकि यह स्कूटर थोड़ा महंगा है। इसकी शुरुआती कीमत ही 1.15 लाख रु है। बजाज चेतक को 5 घंटे में फुल चार्ज करके आप 90 किमी तक सफर कर सकते हैं। ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस इस स्कूटर की अधिकतम रफ्तार 75 किमी की है। स्कूटर में 12 इंच के एलॉय व्हील हैं।
टीवीएस आईक्यूब
टीवीएस आईक्यूब काफी शानदार डिजाइन वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी शुरुआती कीमत 1.08 लाख रु है। आप एक बार चार्ज करके इस स्कूटर को 75 किमी तक सफर कर सकते हैं। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 78 किमी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईक्यूब टीवीएस का इकलौता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। ये स्कूटर मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी और जीपीएस नेविगेशन सपोर्ट के साथ आता है।
रिवॉल्ट आरवी 300
रिवॉल्ट आरवी 300 की शुरुआती कीमत 94999 रु है। इस स्कूटर की बैटरी 4.2 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। कंपनी के दावे के अनुसार एक बार फुल चार्ज होने पर आप इस स्कूटर को 180 किमी तक चला सकते हैं। आरवी 300 में 1500 वाट रेटिंग वाली मोटर दी गयी है। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 65 किमी की है। यहां बताई गई सभी स्कूटरें फुल मेड इन इंडिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications