नई दिल्ली, नवंबर 6। किस्मत का खेल भी अजीब होता है। कभी भी कोई भी इस खेल में मालामाल हो सकता है। एक ऐसी ही घटना घटी है इंग्लैंड की एक महिला के साथ। बुजुर्ग महिला को उस समय झटका लगा कि जब उसे पता चला कि एक 'कॉस्ट्यूम ज्वैलरी' पत्थर, जिसे वह बेचने की योजना बना रही थी, वह असल में 34 कैरेट का हीरा है, जिसकी कीमत 2 मिलियन पाउंड (करीब 20 करोड़ रु) है।
सफाई के दौरान मिला हीरा
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी पहचान गुमनाम रखने वाली इस महिला को यह हीरा उस समय मिला जब वह नॉर्थम्बरलैंड में अपने घर की सफाई कर रही थी। हालाँकि, जब उसने कीमती पत्थर की वैल्यू करवाई तो वास्तविक कीमत का पता लगने पर वे चौंक गई। न्यूज वेबसाइट के मुताबिक महिला ने कई साल पहले एक कार बूट सेल में इस पत्थर सहित कई अन्य सामान खरीदे थे।
झटके की तरह है हीरे की कीमत
नीलामीकर्ता मार्क लेन ने कहा कि पत्थर की असली कीमत "बहुत बड़े झटके" के रूप में सामने आई है। लेन के अनुसार महिला ज्वैलरी के बैग के साथ आई। उसे लगा कि ज्यादा समय नहीं लगेगा और उसकी शहर में एक और अपॉइंटमेंट भी थी। यह हीरा एक बॉक्स में था, जिसमें महिला के शादी के बैंड और कई कम मूल्य के पोशाक आभूषण थे।
34 कैरेट का हीरा
नीलामकर्ता ने यह मान लिया कि कीमती पत्थर, जो एक पाउंड के सिक्के से भी बड़ा है, एक हीरे जैसा दिखता है और इसे परीक्षण के लिए भेजने से पहले 2-3 दिनों तक रखा। इसे एंटवर्प, बेल्जियम के विशेषज्ञों द्वारा प्रमाणित किए जाने से पहले लंदन में अपने नीलामकर्ता संस्था के पार्टनर्स को भेज दिया गया, जिन्होंने पुष्टि की कि यह 34 कैरेट का हीरा है।
शेयर की गयी जानकारी
हीरे की एक तस्वीर, साथ ही इसकी डिटेल जानकारी, नीलामी कंपनी फीटनबाय ऑक्शनर्स एंड वैल्यूअर्स के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर की गयी थी। हीरे का विवरण देते हुए कहा गया है कि 34.19 कैरेट राउंड ब्रिलियंट कट डायमंड, एच रंग, वीएस1 एंटवर्प में एचआरडी डायमंड ग्रेडिंग लेबोरेटरी द्वारा प्रमाणित ट्रिपल एक्सीलेंट कट ग्रेड और लेजर इंसक्रिप्शन के साथ क्लेरिफाई है।
कब होगी नीलामी
अब इस हीरे की नीलामी होगी। 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे फीटनबायज, न्यूकासल में आयोजित होने वाली नीलामी में इस हीरे को बेचा जाएगा। हाल ही में भारत में एक किसान को छठी बार हीरा मिला था। यह घटना अगस्त की है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में एक किसान ने सरकार से लीज पर जमीन ली। बीते 2 सालों में उसे छठी बार हीरा मिला। अगस्त में हाई क्वालिटी वाला 6.47 कैरेट का हीरे मिला। जिले के जरुआपुर गांव की एक खदान से किसान प्रकाश मजूमदार को यह हीरा मिला। 6.47 कैरेट के हीरे को नीलामी में बिक्री के लिए रखने की बात कही गयी थी। हीरों की कीमत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार तय की जाती है। मजूमदार ने कहा था कि नीलामी से प्राप्त राशि को वह खदान खनन में लगे अपने चार भागीदारों के साथ साझा करेंगे। उनके अनुसार हम पांच भागीदार हैं, जिन्हें 6.47 कैरेट का हीरा मिला, जिसे हमने सरकारी हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications