नई दिल्ली, जुलाई 29। अकसर होने वाली खुदाई में लोगों को बेशकीमती चीजें मिलती रहती हैं। कहीं खजाना निकल आता है तो कहीं हीरा। इसी तरह की एक और नयी घटना सामने आई है पड़ोसी देश श्रीलंका से। यहां एक व्यक्ति को अब तक का दुनिया का सबसे बड़ा नीलम मिला है। ये व्यक्ति कुंए की खुदाई करवा रहा था कि तभी एक बड़ा पत्थर निकल कर सामने आया। जानिए आगे क्या हुआ।
कहां मिला सबसे बड़ा नीलम
दुनिया का सबसे बड़ा स्टार नीलम क्लस्टर श्रीलंका के रत्नापुरा इलाके में में पाया गया है। श्रीलंका का रत्नपुरा इलाके में ढेरों रत्न पाए जाते हैं। अब वहां सबसे बड़ा नीलम मिलने का दावा श्रीलंकाई अधिकारियों ने किया है। एक रत्न व्यापारी के अनुसार ये कीमती पत्थर, जो हल्के नीले रंग का है, मजदूरों को एक व्यक्ति के घर में एक कुआं खोदते समय मिला।
कितनी है कीमत
रत्नापुर, जहां ये व्यक्ति रहता है, देश की रत्न राजधानी के रूप में जाना जाता है। बता दें कि व्यक्ति ने अपनी पहचान जाहिर नहीं की है। इस पत्थर को 'सेरेन्डिपिटी नीलम' नाम दिया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित दाम 100 मिलियन डॉलर यानी 7 अरब रु से भी अधिक है। इसका वजन करीब 510 किलो बताया जा रहा है।
कैसे मिला कीमती पत्थर
व्यक्ति के अनुसार जो शख्स कुआँ खोद रहा था, उसने कुछ दुर्लभ पत्थरों के बारे में जानकारी। बाद में ये विशाल पत्थर सामने आया। ये व्यक्ति एक तीसरी पीढ़ी का रत्न व्यापारी है। इसने अधिकारियों को इस खोज के बारे में सूचित किया। पत्थर का विश्लेषण और इसे प्रमाणित किया गया। आपको जानकर हैरानी होगी इस पर से मिट्टी और अन्य चीजों को हटाकर साफ करने में एक साल से अधिक समय लगा।
40 करोड़ साल पुराना नीलम
पत्थर व्यापारी ने कहा कि सफाई प्रोसेस के दौरान इस क्लस्टर से कुछ पत्थर गिरे। पाया गया कि वे हाई क्वालिटी वाले नीलम हैं। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार प्रसिद्ध जेमोलॉजिस्ट डॉ गामिनी जोयसा ने कहा मैंने पहले कभी इतना बड़ा ऐसा पत्थर नहीं देखा है। यह शायद लगभग 40 करोड़ साल पहले बना था।
खुलना बाकी है राज
हालांकि, विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि क्लस्टर हाई कैरेट वैल्यू होने के बावजूद संभव है कि इसके अंदर के सभी पत्थर हाई क्वालिटी के न हों। श्रीलंका के राष्ट्रीय रत्न और आभूषण प्राधिकरण के अध्यक्ष तिलक वीरसिंघे ने कहा यह एक विशेष स्टार नीलम का नमूना है, जो शायद दुनिया में सबसे बड़ा है। आकार और इसके मूल्य को देखते हुए, हमें लगता है कि इसमें निजी संग्रहकर्ताओं या संग्रहालयों की दिलचस्पी होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
