नयी दिल्ली। पूरे जीवन मेहनत करने के बावजूद बहुत सी ऐसी चीजें या सपने होते हैं जिन्हें हम पैसों की वजह से पूरा नहीं कर पाते। पैसों के लिए मेहनत के साथ-साथ किस्मत का अच्छा होना भी जरूरी है। वैसे किस्मत कब पलटी मार जाए ये भी कोई नहीं जानता। जहां तक एक दम किस्मत पटलने का सवाल है तो अक्सर इस तरह की खबरें सामने आती हैं कि किसी की लॉटरी लगी और वो करोड़पति बन गया। एक ऐसा ही ताजा मामला सामने आया है अमेरिका के डेट्रॉयट से जहां एक शख्स की किस्मत का सितारा चमक गया और वो करोड़पति बन गया। इस शख्स की किस्मत भी लॉटरी से ही चमकी। आइए जानते हैं पूरा मामला।
लगा 20 लाख डॉलर का इनाम
कुछ गलतियाँ चमत्कार के रूप में सामने आ सकती हैं और अमेरिका के डेट्रायट में एक आदमी के साथ असल में ऐसा ही हुआ है। 56 वर्षीय समीर मजाहेम अपनी किस्मत पर विश्वास नहीं कर पाए, क्योंकि उन्होंने गलती से एक एक्स्ट्रा लॉटरी टिकट खरीदी और उन्होंने 20 लाख डॉलर के 2 जैकपॉट इनाम जीत लिए। समीर के मुताबिक यकीन नहीं कर पाया कि ये सच है।
कैसे मिली लॉटरी
असल में समीर ने एक ही नंबर की 2 लॉटरी खरीदी थी। 9 जून को मेगा मिलियन गेम पर 2 डॉलर का टिकट खरीदने के बाद समीर ने नंबरों को एक लॉटरी ऐप पर सेव किए हुआ था। हालांकि बाद में उन्होंने महसूस हुआ कि उन्होंने गलती से अपने असल टिकट के नंबर वाला एक और लॉटरी टिकट खरीदा था। उनके मुताबिक वे थोड़े हैरान थे, लेकिन इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। पर जब समीर ने ऐप में लॉग इन किया तो पता चला कि इस गलती से लिए गिए टिकट ने वास्तव में उन्हें एक और 10 लाख डॉलर का इनाम जिता दिया है। उन्होंने दोनों लॉटरी टिकटों पर जैकपॉट राशि जीती थी।
नहीं हुआ यकीन
एक रिपोर्ट के अनुसार समीर को ये हकीकत स्वीकार करने में कई दिन लगे कि उनकी गलती ने उन्हें 20 लाख डॉलर जितवा दिए। भारतीय रुपये में इतने डॉलर की वैल्यू 14.76 करोड़ रु है। समीर की एक गलती से वे 20 लाख डॉलर जीत गए। उनकी किस्मत चमकी और एक साथ उनके 2-2 जैकपॉट लगे।
क्या करेंगे इतने पैसों का
अपने फ्यूचर के लिए समीर कहते है कि वह कुछ पैसे बचा कर रखेंगे और बाकी से खुद का घर खरीदेंगे। उन्होंने हाल ही में अपनी लॉटरी का पैसा क्लेम कर लिया है।
ट्रक ड्राइवर ने गलती से जीता मोटा इनाम
कुछ महीने खबर एक घटना सामने आई थी कि अमेरिका के मिशिगन में एक व्यक्ति अपने ट्रक से सफर कर रहा था। सफर के दौरान वे अपने ट्रक के पहियों में हवा भरवाने के लिए रुका। उसकी जब में खुले पैसे नहीं थे इसलिए उसे मजबूरन एक नजदीकी लॉटरी स्टॉल से 10 डॉलर का लॉटरी टिकट खरीदा। स्टॉल पर मौजूद लॉटरी बेचने वाले ने उसे 10 के बजाय गलती से 20 डॉलर वाला टिकट दे दिया। क्लर्क ने उसे टोका कि उसने गलती से 20 डॉलर वाला टिकट दे दिया है। पर उस ट्रक ड्राइवर को अंतररात्मा की आवाज आई और महसूस किया कि 20 डॉलर वाला टिकट ही खरीदना सही है। उसने 20 डॉलर वाला टिकट ही खरीदा और उसे भी 20 लाख डॉलर का इनाम लगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
