नयी दिल्ली। कब किसकी का सितारा चमक जाए कहा नहीं जा सकता। किस्मत बदल जाए तो अचानक से अमीर बनन में देर नहीं लगती। एक ऐसी ही घटना सामने आई है मध्य प्रदेश के पन्ना से। पन्ना को वैसे भी किस्मत बदलने वाली जगह माना जाता है। पन्ना को हीरो का शहर कहा जाता है। कहा जाता है कि यहां के किसान कभी भी अमीर हो जाते हैं। इसकी वजह है यहां मिलने वाले हीरे। ताजा घटना में 2 किसानों को दो बड़े हीरे मिले हैं। इनमें एक हीरा 14.98 कैरेट और दूसरा हीरा 7.44 कैरेट का है। इन हीरों से दोनों किसानों की तकदीर बदल गई है। दोनों किसान इन हीरों के मिलने से अमीर हो गए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला।
अलग-अलग जगह पाए गए हीरे
गौरतलब है कि ये दोनों हीरे इन दोनों ही किसानों को अलग-अलग जगह पर मिले। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार इनमें 7.44 कैरेट वाला छोटा हीरा दिलीप मिस्त्री नाम के किसान को मिला। दिलीप हीरा कार्यालय से पट्टे पर जमीन लेकर खदान पर काम करते हैं। इनमें बड़ा 14.98 कैरेट वाला हीरा लखन यादव नाम के व्यक्ति को एक दूसरी खदान से मिला है।
कितनी है कीमत
इन दोनों हीरों, जो कि जेम्स क्वालिटी वाले हैं, को हीरा कार्यालय में ही जमा करवा दिया गया है। मालूम हो कि 1 कैरेट हीरे की कीमत करीब 5 लाख रु तक हो सकती है। ऐसे में इन दोनों हीरों का दाम 1 करोड़ रु से ज्यादा हो सकता है। इन हीरों से इन दोनों किसानों की किस्मत बुलंदी पर पहुंच गई है।
परिवार में जश्न
पन्ना के हीरा कार्यालय में कुल 4 हीरे जमा हुए हैं। अगले महीने इनकी नीलामी की जाएगी। इस बीच जिन किसानों को हीरे मिले हैं वे तो खुश हैं ही उनके परिवार में भी जश्न का माहौल है। जहां तक इन हीरों से मिलने वाले पैसे का सवाल है तो ये किसान पैसे को बच्चों के भविष्य में खर्च करना चाहते हैं। इन दोनों ही हीरों की क्वालिटी काफी हाई है, जिससे उन्हें अच्छा दाम मिल सकता है।
पहले भी मिले हैं हीरे
दिलीप मिस्त्री को पहली बार हीरा नहीं मिला है, बल्कि उन्हें इससे पहले चार छोटे हीरे मिले हैं, जिन्हें वे जमा करा चुके हैं। मिस्त्री को 5 सितंबर 2020 को 2.11 कैरेट और 2.30 कैरेट के 2 हीरे मिले थे। इसके दो दिन बाद 7 सितंबर को उन्हें फिर से 2 हीरे मिले, जो 1.72 कैरेट और 1.10 कैरेट के थे।
बड़े हीरे की कीमत
इनमें बड़े हीरे की कीमत 70-80 लाख रु तक आंकी जा रही है। वहीं माना जा रहा है इनमें छोटा हीरा 40-50 लाख रु में बिक सकता है। मिस्त्री इस काम में 2 साल लगे हैं। पिछले साल उन्हें 1 छोटी रेज हासिल हुई, जिसकी कीमत केवल 10 हजार रु थी। मगर अब उन्हें मोटी कमाई हो सकती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
