
Lottery Winner : लॉटरी का ट्रेंड दुनिया भर में है। भारत से लेकर इंग्लैंड और इंग्लैंड से लेकर अमेरिका तक हर साल बहुत सारे लोग लॉटरी में किस्मत आजमाते हैं। इनमें जो विजेता होते हैं उनकी किस्मत हमेशा के लिए बदल जाती है। असल में इन लॉटरियों के इनाम करोडों-अरबों तक में होते हैं। अब इतनी रकम से किसी की किस्मत तो जरूर बदल ही जाएगी। इसी कड़ी में एक खुशकिस्मत लॉटरी में 6243 करोड़ रु जीता है। हालांकि लॉटरी में इतना इनाम जीतने वाले का नाम अभी तक सामने नहीं आया है। आगे जानिए क्या है पूरा मामला।
रातोंरात बना मालामाल
एक लॉटरी टिकट से एक लकी व्यक्ति की किस्मत हमेशा के लिए चमक गयी है। एक ही टिकट ने विजेता को मालामाल बना दिया है। लॉटरी में इना निकला है 6,243 करोड़ रु का। हालांकि फिलहाल विजेता शख्स की पहचान सामने आई है। यह घटना घटी है अमेरिका में और लॉटरी का विजेता वाशिंगटन का रहने वाला है।
किस लॉटरी में जीता इनाम
अमेरिका में पॉवरबाल लॉटरी बहुत चलती है और इस विजेता ने इसी का जैकपॉट जीता है, जिसका प्राइज अब तक का पांचवां सबसे बड़ा है। इतना ही नहीं बल्कि ये इनाम अमेरिका के लॉटरी जैकपॉट इतिहास में नौवां सबसे बड़ा है। एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार व्यक्ति के पास जीत की रकम लेने को दो रास्ते हैं। या तो एक बार में पैसा ले या किस्तों में। अगर ये किस्तों में विनिंग राशि ले तो इसे 6243 करोड़ रु मिलेंगे, जबकि एक बार में पैसा लेने पर 3,369 करोड़ रु दिए जाएंगे।
2023 का पहला ड्रॉ
ये 2023 में पॉवरबाल जैकपॉट लॉटरी का पहला ड्रॉ रहा। इससे पहले 19 नवंबर 2022 को लॉटरी जैकपॉट का ड्रॉ आया था, जिसकी विनिंग राशि 768 करोड़ रु थी। बता दें कि पॉवरबॉल जैकपॉट में कई अन्य लोगों को भी बड़े इनाम मिलेंगे। इनमें विनिंग नंबर्स 5,11, 22, 23 और 69 और 7 हैं, जिनके 5 टिकट बेचे गये हैं। इनमें दो मिशीगन और तीन न्यूयॉर्क में बिके हैं। जिसके पास ये 5 नंबर हैं वो 8 करोड़ रु जीतेहा। इसी तरह का एक टिकट 'पॉवर प्ले ऑप्शन' विकल्प वाला बेचा गया है। ये टिकट बिका है टेक्सास में। इस टिकट पर इनाम है 16 करोड़ रु।
और भी हैं इनाम
इसके अलावा भी कई इनाम हैं। इनमें 58 टिकट 40 लाख रु से अधिक वाले हैं। 16 लॉटरी टिकट 80 लाख रु से ज्यादा की इनामी राशि वाले हैं। बता दें ये सारा पैसा विजेताओं को डॉलर में मिलेगा। हमने केवल यहां कैल्कुलेशन करके भारतीय करेंसी में इनामी राशि की जानकारी दी है।

पहली बार में लॉटरी से जीते 3 अरब रु
एक लड़की ने लॉटरी में लगभग 30 मिलियन पाउंड (करीब 2.97 अरब रु) जीते। उसने पहली बार लॉटरी टिकट खरीदा और पहली ही बार के टिकट में इतनी भारी रकम जीत ली। हाल ही में कनाडा की 18 साल की जूलियट लैमौर ने 48 मिलियन सीए डॉलर (कनैडियन डॉलर, जो कि भारतीय मुद्रा में 2.97 अरब रु बनते हैं) की भारी भरकम राशि जीती। लियट वर्तमान में सबसे बड़ा जैकपॉट जीतने वाली सबसे कम उम्र की लॉटरी विजेता बन गयीं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications