नयी दिल्ली। अक्सर लोग बिना मेहनत के शॉर्टकट तरीके से अमीर बनना चाहते हैं। पर ये सबकी किस्मत में नहीं होता। आप कोई बिजनेस शुरू करें और तुरंत आप पर नोटों की बारिश होने लगे, इसकी गुंजाइश न के बराबर होती है। या आप शेयर बाजार जैसी किसी जगह में पैसा लगाएं और रातोंरात अमीर बन जाएं, ये भी संभव नहीं है। पर किस्मत के धनी कुछ लोग किसी न किसी तरह अमीर बन ही जाते हैं। जैसा कि पश्चिम बंगाल की एक महिला के साथ हुआ है। ये महिला रातोंरात 2.5 करोड़ रु जीत गयी।
ससुर के कहने पर खरीदी लॉटरी
संगीता चौबे नामक महिला पश्चिम बंगाल के आसनसोल में रहती हैं। उन्होंने एक लॉटरी में पूरे 2.5 करोड़ रु का इनाम जीता है। बता दें कि संगीता ने किसी और के नहीं बल्कि अपने ससुर के कहने पर लॉटरी में किस्मत आजमाने का सोचा। मगर ये उन्हें भी नहीं मालूम होगा कि किस्मत आजमाने का ये मौका उनकी किस्मत ही बदल कर रख देगा। उन्हें इसी लॉटरी में पूरे 2.5 करोड़ रु का इनाम लगा।
हाउस वाइफ हैं संगीता
संगीता चौबे हाउस वाइफ हैं। 48 वर्षीय संगीता पार्ट टाइम में छोटे बच्चों को क्ले मॉडलिंग और ड्रॉइंग सिखाती हैं। इतना बड़ा इनाम लगने पर उन्होंने कहा कि इतना पैसा जीतने के बारे में उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उनके ससुर लॉटरी खरीदते रहे हैं। पर वे आज तक कोई भी इनाम नहीं जीत पाए। फिर एक बार उनके ससुर ने उन्हें लॉटरी खरीदने को कहा और ये सलाह उनकी तकदीर बदलने वाली साबित हुई।
किस लॉटरी में लगा इनाम
संगीता ने पंजाब स्टेट न्यू ईयर लोहड़ी बम्पर 2021 का टिकट खरीदा था। उन्होंने इतना बड़ा इनाम जीतने की कल्पना भी नहीं की थी। मगर परिणाम आने पर वे करोड़पति बन गईं। संगीता ने 2.50 करोड़ रु का ईनाम जीता। तीन बच्चों की मां संगीता के पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। पैसों का क्या करेंगी? इस सवाल पर संगीता ने ने अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने के साथ-साथ परिवार की जरूरतें पूरा करने की बात कही।
जल्द मिलेगा लॉटरी का पैसा
पंजाब राज्य लॉटरी विभाग के अधिकारी के अनुसार पहले ईनाम की 5 करोड़ रु की राशि को दो लोगों में बांटने का फैसला पहले ही कर लिया गया था। ईनाम की रकम दो विजेताओं को मिलेगी। यानी दो विजेताओं को 2.5-2.5 करोड़ रु मिलेंगे। लॉटरी का रिजल्ट चंडीगढ़ में 15 जनवरी को आया था। संगीता ने जरूरी कागजात लॉटरी विभाग के सामने पेश कर दिए। उन्हें ईनाम का पैसा जल्द मिलेगा।
गलती से लगा तगड़ा इनाम
बीते कुछ समय में कई लोग भारत से अमेरिका तक लॉटरी से करोड़पति बने हैं। पिछसे साल मिशिगन, अमेरिका में एक अनोखा मामला सामने आया था। एक शख्स ने छुट्टे कराने के लिए लॉटरी टिकट खरीदा। मगर इसी लॉटरी टिकट ने उसे 15 करोड़ रु का ईनाम जीता दिया। यह व्यक्ति ट्रक से सफर कर रहा था। एक जगह पहियों में हवा भरवाने के लिए ये रुका। मगर उसके पास छुट्टे पैसे नहीं थे। तो उसने करीबी लॉटरी स्टॉल से एक टिकट खरीदा, जिससे उसकी तकदीर बदल गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
