नयी दिल्ली। लॉटरी पूरी तरह से किस्मत का खेल है। जिन लोगों की किस्मत अच्छी होती है वे लॉटरी से ही अमीर बन जाते हैं। हालांकि यह सब के नसीब में भी नहीं होता। क्योंकि बहुत से लोग सालों साल लॉटरी खरीद कर भी कुछ हासिल नहीं कर पाते। इस बीच अमेरिका के वाशिंग्टन से लॉटरी से जुड़ी एक अनोखी घटना सामने आई है। एक दंपति ने एक ही दुकान से लॉटरी टिकट खरीदा, जिसमें उन्हें जैकपॉट लगा। आगे जानिए पूरी डिटेल।
जीते 90 लाख रु
रिपोर्ट्स के अनुसार इस दंपति ने 10 साल पहले एक दुकान से लॉटरी टिकट खरीदा था। तब उन्हें 20000 डॉलर यानी करीब 15 लाख रु का इनाम लगा था। अब 10 साल बाद उसी दुकान से लॉटरी टिकट खरीदने पर उन्हें 1 लाख डॉलर (करीब 75 लाख रु) का फिर से जैकपॉट इनाम लगा है। ये पति-पत्नी हैं हेनरी और ग्लोरिया डोहलर। हेनरी इसी दुकान से रोज एक लॉटरी टिकट खरीदते रहे हैं।
फ्री टिकट में मिला इनाम
हेनरी ने इस बार जो टिकट खरीदा था उसमें उन्हें कोई इनाम नहीं लगा। मगर उन्हें उसी टिकट के साथ जो फ्री टिकट मिला था, उसमें उन्हें 1 लाख डॉलर का इनाम लगा। हेनरी कहते हैं कि जीवन में कभी-कभी सबसे अच्छी चीजें मुफ्त होती हैं। मुझे यह चेक करने के लिए तीन बार टिकट चेक करना पड़ा कि मैं इनाम जीत गया हूं। इस दंपति ने इससे पहले 2010 में उसी स्टोर से खरीदी गई स्क्रैच-ऑफ टिकट से 20,000 डॉलर का इनाम जीता था।
कहां खर्च करेंगे पैसा
हेनरी कहते हैं कि वह और उनकी पत्नी परिवार के पास विजिट करने के लिए ईस्ट कॉस्ट जाएंगे और अपने सफर पर यह रकम खर्च करेंगे। हेनरी का इस बार वाला विजेता टिकट हिट फाइव डेली ड्राइंग गेम का एक हिस्सा था। 2010 में 20,000 डॉलर इनाम वाला टिकट एक स्क्रैच टिकट था। हेनरी कहते हैं कि मैं इस पर विश्वास नहीं पा रहा था। वास्तव में वे महसूस कर रहा थे जैसे उनका तापमान बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसका एक अच्छा कारण था।
ट्रक ड्राइवर बना करोड़पति
पिछले साल एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें अमेरिका के डेट्रॉयट में एक शख्स की किस्मत का सितारा चमका और वो करोड़पति बन गया। इस शख्स की किस्मत भी लॉटरी से ही चमकी। 56 वर्षीय समीर मजाहेम अपनी किस्मत पर विश्वास नहीं कर पाए, क्योंकि उन्होंने गलती से एक एक्स्ट्रा लॉटरी टिकट खरीदी और उन्होंने 20 लाख डॉलर के 2 जैकपॉट इनाम जीत लिए।
कैसे खरीदा लॉटरी टिकट
असल में समीर ने एक ही नंबर की 2 लॉटरी खरीदी थी। 9 जून को मेगा मिलियन गेम पर 2 डॉलर का टिकट खरीदने के बाद समीर ने नंबरों को एक लॉटरी ऐप पर सेव किए हुआ था। हालांकि बाद में उन्होंने महसूस हुआ कि उन्होंने गलती से अपने असल टिकट के नंबर वाला एक और लॉटरी टिकट खरीदा था। उनके मुताबिक वे थोड़े हैरान थे, लेकिन इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा। पर जब समीर ने ऐप में लॉग इन किया तो पता चला कि इस गलती से लिए गिए टिकट ने वास्तव में उन्हें एक और 10 लाख डॉलर का इनाम जिता दिया है।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?

Petrol, Diesel Price Today: आज 21 अगस्त को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

IPO Alert: आज बंद हो रहे हैं दो बड़े IPO, पैसा लगाने से पहले चेक करें ये जरूरी डिटेल्स

Sunshine Pictures IPO: आज है दांव लगाने का आखिरी मौका! शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम



Click it and Unblock the Notifications