
Taxi Driver won Rs 2 Crore in Lottery : टैक्सी ड्राइवर किसी भी देश का हो, उनकी आय बहुत अधिक नहीं होती। अकसर टैक्सी ड्राइवर कम इनकम के कारण आर्थिक परेशानी में घिरे रहते हैं। मगर एक टैक्सी ड्राइवर की किस्मत रातोंरात तब बदल गई, जब वो करोड़ों रु लॉटरी में जीत गया। जी हां यह टैक्सी ड्राइवर मिनटों में करोड़पति बन गया।
कितनी रकम जीती
जिस टैक्सी ड्राइवर की हम बात कर रहे हैं उसने 2.80 करोड़ रु की लॉटरी जीती है। अहम बात यह है कि टैक्सी ड्राइवर का इतनी बड़ी रकम जीतना ऐसे नहीं है, बल्कि इसके पीछे उसकी दिवंगत पत्नी की काफी अहम भूमिका है। असल में हुआ यह कि उसने लॉटरी का टिकट खरीदने के लिए अपनी दिवंगत पत्नी की उम्र के नंबर का इस्तेमाल किया। इसी से वो 2 करोड़ रु से अधिक रु जीत गया।
कहां की है घटना
ये घटना घटी है थाईलैंड के बैंकॉक के एक टैक्सी ड्राइवर के साथ। बता दें कि लॉटरी जीतने वाले शख्स का नाम सामने नहीं आया है। जहां तक इनामी राशि का सवाल है तो टैक्सी ड्राइवर इस पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगा। साथ ही वे अपनी बेटी को अच्छा जीवन में भी इस पैसे की मदद लेगा। पिछले हफ्ते ही टैक्सी ड्राइवर की पत्नी का निधन हुआ है।
खरीदे थे 2 टिकट
टैक्सी ड्राइवर ने पत्नी की उम्र के नंबर का इस्तेमाल किया और दो लॉटरी टिकट खरीदे। अहम बात यह है कि वे दोनों ही टिकट एक ही नंबर के रहे। किस्मत अच्छी थी, जिससे वे शख्स लॉटरी जीत गया। उसने 12 मिलियन बाट (थाईलैंड की करेंसी) जीत लिए, जो कि भारतीय मुद्रा में 2 करोड़ 80 लाख रुपये होते हैं। इनाम जीतने की खुशी में वे अपनी बेटी गले लगा और उसकी आंखों में खुशी के आंसू आ गये। सोशल मीडिया पर भावुक तस्वीरें सामने आ रही हैं।
पैसों को लगाना है गले
वह अब टैक्सी ड्राइवर की नौकरी छोड़ देगा, ये भी तय नहीं है। पहले ये टैक्सी ड्राइवर पैसों को गले लगाना चाहता है।
महिला जीती तगड़ा इनाम
हाल ही में उत्तरी कैरोलिना (अमेरिका) की एक महिला ने एक दिन में लॉटरी के दो जैकपॉट जीते। महिला ने ये जैकपॉट एक बच्ची को जन्म देने के कुछ ही घंटों बाद जीते। इससे उन्हें 100,000 डॉलर का पावरबॉल पुरस्कार इनाम मिला। भारतीय मुद्रा में यह रकम 81,42,155 रुपये होती है। नॉर्थ कैरोलिना लॉटरी की तरफ से जारी की गयी एक प्रेस रिलीज में कॉनकॉर्ड की 28 वर्षीय हाउसकीपर ब्रेंडा गोमेज़ हर्नांडेज़ ने 9 नवंबर को अपनी बच्ची को जन्म दिया। उन्होंने कॉनकॉर्ड में वॉरेन सी कोलमैन बुलेवार्ड पर क्विकट्रिप स्टोर से एक पॉवरबॉल टिकट खरीदा, और नॉर्थ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों के अनुसार, ड्रॉइंग के दिन, 9 नवंबर को उन्हें प्रसव पीड़ा हुई। अपनी बेटी को जन्म देने के कुछ घंटों बाद, जो उनकी तीसरी संतान है, हर्नान्डेज़ को पता चला कि उन्होंने उस दिन के पॉवरबॉल ड्रॉइंग में 100,000 डॉलर जीते हैं। वे कहती हैं कि उन्हें लगता है कि उनकी बेटी उनके लिए उनकी किस्मत लेकर आई। वे इसकी बहुत आभारी हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
