नई दिल्ली, अगस्त 23। किसी की भी किस्मत कब चमक जाए इस बारे में कुछ भी यकीन से नहीं जा सकता। कोई व्यक्ति मिनटों में अमीर हो सकता है और किसी नुकसान के चलते कोई एक झटके में रोड पर आ सकता है। इसी को किस्मत का खेल कहा जाता है। बहरहाल हर साल हजारों लोग अमीर बनते हैं और वो भी किसी बिजनेस या निवेश से नहीं बल्कि लॉटरी से। दरअसल भारत से अमेरिका तक लॉटरी टिकट बिकते हैं, जिनमें लोग करोड़ों रु जीतते हैं। ऐसे लोगों की किस्मत चंद मिनटों में ही बदल जाती है। हाल ही में एक परिवार की किस्मत ऐसे ही बदली है।
ब्रेक में खरीदा टिकट और जीता इनाम
रोड ट्रिप के दौरान लोग अकसर खाने पीने या बाथरूम जाने के लिए रुकते ही हैं। लेकिन एक भाग्यशाली न्यू जर्सी के परिवार को इसी ब्रेक ने अमीर बना दिया। ये परिवार मैरीलैंड से गुजर रहा था कि उन्होंने बाथरूम ब्रेक के लिए रुकने का सोचा। इसी ब्रेक में परिवार ने मिल कर कुछ लॉटरी टिकट खरीद लिए, जिसमें उन्होंने करोड़ों रु का इनाम जीत लिया।
स्नैक्स के साथ खरीदे टिकट
पिछले महीने के अंत में जर्मेनटाउन में 7-इलेवन पर रुकते हुए इस परिवार ने स्नैक्स के साथ कुछ लॉटरी टिकट खरीदने का फैसला किया। मैरीलैंड लॉटरी की तरफ से जारी की गयी एक प्रेस रिलीज के अनुसार वे उत्तरी कैरोलिना में छुट्टियां मनाने के बाद न्यू जर्सी के अपने छोटे से शहर वापस जा रहे थे। मगर रास्ते में ही उनकी किस्मत हमेशा के लिए बदल गयी।
कितना इनाम जीता
तीन हफ्ते से अधिक समय बाद मां ने जीतने वाले नंबरों पर गौर किया। पावर प्ले के साथ उनके 15 डॉलर के क्विक-पिक टिकट पर मौजूद पहले पांच नंबरों का मिलान हो गया। ये नंबर थे 1, 4, 11, 59 और 67। मगर उन्हें पावरबॉल नहीं मिला। इसका मतलब है कि उन्होंने दूसरी स्तर का पावरबॉल जीता। मगर उनकी इनामी राशि कम नहीं है। उन्होंने 2 मिलियन यानी 20 लाख डॉलर जीते जो भारतीय मुद्रा में 15 करोड़ रु के करीब होते हैं।
क्या करेंगे पैसों का
ये पांच लोगों का परिवार है। इस बड़ी जीत से ये परिवार काफी रोमांचित हैं। जीते हुए पैसों में से वे कुछ का इस्तेमाल वे अपने कर्ज का भुगतान करने में करेंगे। बाकी पैसे को यह परिवार बचा कर रखने की योजना बना रहा है। इस परिवार में पति, एक ऑपरेटर, और उनकी पत्नी, जो एक पैराप्रोफेश्नल है, के तीन बच्चे हैं।
2 हफ्ते में जीते 2 इनाम
हाल ही में दक्षिण कैरोलिना एक व्यक्ति को पहले 40,000 डॉलर का इनाम लगा। मगर उसकी किस्मत में और भी बहुत कुछ था। वे सिर्फ 2 हफ्ते बाद 30 लाख डॉलर का जैकपॉट भी जीता। ग्रैंड स्ट्रैंड मैन ने साउथ कैरोलिना एजुकेशन लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह अपने 40,000 डॉलर मेगा मिलियन्स पुरस्कार के बाद भाग्यशाली महसूस कर रहा था, इसलिए उसने 27 जुलाई की ड्राइंग के लिए एक और टिकट खरीदा। इस टिकट में उसे 30 लाख डॉलर का इनाम लगा। यानी 2 हफ्तों में कुल मिला कर 30.40 लाख डॉलर की इनामी राशि इस व्यक्ति ने हासिल की।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
