नई दिल्ली, जून 21। एक दक्षिण ऑस्ट्रेलियाई दंपति, जो दोनों एक युद्धग्रस्त अफ्रीकी देश से भाग कर वहां पहुंचे थे, ने राज्य की सबसे बड़ी लॉटरी में से एक में तगड़ा इनाम जीता है। उन्होंने 4 मिलियन डॉलर जीते हैं, जिससे उनका जीवन बदल गया है। वे असल में इतनी कीमत का एक घर जीते हैं। ये हैं एरिस्टाइड और एस्थर बोनेय, जो अलग-अलग ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद मिले और शादी की। उन्होंने ने द हॉस्पिटल रिसर्च फाउंडेशन ग्रुप होम लॉटरी में एक टिकट खरीदा और जब उन्हें पता चला कि उन्हें विजेता चुना गया है तो उन्हें अपनी विश्वास नहीं हुआ। पर वे ये जैकपॉट जीते।
अफ्रीका के बुरुंडी से आए
मूल रूप से पूर्वी अफ्रीका के बुरुंडी से, एस्तेर के माता-पिता 1970 के दशक में कांगो चले गए जहां वह पैदा हुई थीं। हालांकि, इस क्षेत्र में बढ़ती उथल-पुथल ने परिवार को अपने भविष्य पर फिर से विचार करने और 2005 में ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करने के लिए मजबूर किया। एरिस्टाइड ने भी 2011 में बुरुंडी में गृहयुद्ध के कारण देश छोड़ने का फैसला किया।
बदल गयी किस्मत
न्यूज.कॉम.एयू की रिपोर्ट के अनुसार एंड्रयू कॉस्टेलो ने एसएएफएम ब्रेकफास्ट रेडियो पर दंपति को लाइव फोन किया और उन्हें बताया कि उन्होंने एडिलेड के तट पर हेनले बीच में पूरी तरह से सुसज्जित 3 मिलियन डॉलर का मेंशन और नकद में 1 मिलियन डॉलर जीते हैं। एरिस्टाइड ने कहा कि आप मजाक कर रहे हैं। दंपति, जो दोनों स्वास्थ्य सेवा उद्योग में काम करते हैं, ने कहा कि उनका मकसद लॉटरी जीतना नहीं बल्कि कम्युनिटी को वापस देना था। एरिस्टाइड एक विकलांगता सहायता कार्यकर्ता हैं, जबकि एस्थर एक नर्स के रूप में काम करती है।
द हॉस्पिटल रिसर्च फाउंडेशन ग्रुप
हॉस्पिटल रिसर्च फाउंडेशन ग्रुप एक चैरिटी है जो अस्पतालों में चिकित्सा रिसर्च और बेहतर सुविधाओं के लिए धन जुटाती है। दंपति ने बुरुंडी में परिवार से मिलने के लिए लाइव-चेंजिंग विजेता राशि का उपयोग करने की योजना बनाई है। एस्थर के अनुसार वे अभी भी इस पर विश्वास नहीं कर सकतीं। उन्हें लगता है कि वे इसके लायक नहीं हैं।
ब्रिटेन में भी चलती है ऐसी लॉटरी
ब्रिटेन में भी ऐसी लॉटरी चलती है, जिसमें लोग घर जीतते हैं। फरवरी में यूके की बेक्का पोट ने 4.75 मिलियन डॉलर जीते। ये इनाम उन्होंने लॉटरी में जीता है। उन्हें ये पैसा एक बेहद खूबसूरत और शानदार घर के रूप में मिला। 32 वर्षीय पोट दक्षिण-पूर्व इंग्लैंड के रहने वाली हैं। उन्होंने ओमेज़ मिलियन पाउंड हाउस ड्रॉ में हिस्सा लिया था, जिससे वे केवल 13 डॉलर के टिकट से भाग्यशाली विजेता बनीं।
हाथ से निकल सकता था मौका
ये परिवार बड़े पुरस्कार से लगभग चूक गया था। पोट के पति (बेन) ने इससे पहले हर ओमेज़ मिलियन पाउंड हाउस ड्रा में हिस्सा लिया था, लेकिन किसी तरह वह उस बार टिकट खरीदना भूल गए। लेकिन सौभाग्य से उन्होंने जनवरी में टेलीविजन पर इनामी घर देखने के बाद बिना ये जाने कि उनके पति ने टिकट खरीदा है या नही 10 पाउंड का टिकट खरीदने का फैसला किया और उन्हें ही वो घर मिल गया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications