
Lottery Winner UAE : जो लोग 10 बजे से 6 बजे तक की रेगुलर और सामान्य नौकरी करते हैं, उनके शायद कभी मन में भी करोड़पति बनने की बात न आती हो। क्योंकि नौकरीपेशा अकसर उतना कमा नहीं पाते, जिससे कि वे करोड़पति बन जाएं। अगर वे लंबे समय तक निवेश करें तो ही यह मुमकिन है। यानी नौकरी करने वाले व्यक्ति के लिए करोड़पति बनना दूर की कौड़ी जैसा है। मगर एक ऐसा ही व्यक्ति, जो रेगुलर नौकरी करता था, अचानक लॉटरी में 33 करोडड़ रु जीत गया। इससे उसकी किस्मत हमेशा के लिए बदल गयी। आगे जानिए ये दिलचस्प कहानी।
यूएई ड्रॉ में जीती रकम
ये घटना घटी है यूएई में एक कॉफी शॉप के मैनेजर रसेल रेयेस के साथ। रेयेस ने ईज़ी 6 अमीरात ड्रॉ लॉटरी में 15 मिलियन दिरहम जीते, जो कि भारतीय मुद्रा में 33 करोड़ रुपये होते हैं। इस जीत ने उन्हें यूएई ड्रॉ का जरिए 2023 का पहला मल्टी-मिलिनेयर बना दिया।
कितने रु में खरीदा था टिकट
रेयेस ने टिकट के लिए केवल 333 रुपये यानी 15 दिरहम खर्च किए थे। मगर इस जीत ने रेयेस को सदमे में डाल दिय है। खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रेयेस कहते हैं कि 15 नंबर उनके लिए बहुत लकी है। पर अपने इतनी मोटी रकम जीतने का वे अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा इस जीत ने उन्हें आर्थिक रूप से आजाद बना दिया है।
पत्नी ने भी नहीं किया यकीन
लॉटरी में इतनी मोटी रकम जीतने के बाद रेयेस ने अपने भाई को गले लगाया और बताया कि वे जीत गए हैं। उनके भाई को लगा कि वे मजाक कर रहे हैं, जो कि वास्तव में नहीं था। रेयेस ने पहली बार लॉटरी खरीदी थी। इसलिए भी उनके भाई उनकी बात पर यकीन नहीं किया। रेयेस के मुताबिक उनकी पत्नी यह खबर जानने वाली पहली थीं। पर वे भी उनकी जीत पर यकीन नहीं कर सकीं।
ऑनलाइन खरीदा था टिकट
रेयेस ड्रॉ जीतने वाली घटना पर कहते हैं कि उन्होंने ड्रॉ के दिन ही ऑनलाइन टिकट खरीदा था। उन्होंने सुबह 7:22 बजे पर टिकट खरीदा और 14 जनवरी को 12:45 बजे उन्हें जीत की कॉल आ गयी। उनके शरीर में इस जीत से कंपन आ गया था। वे पूरी रात सो भी नहीं सके।

किस देश आते हैं रेयेस
रेयेस फिलीपींस के रहने वाले हैं। उनकी आयु 34 वर्ष है। वह पिछले 15 साल से यूएई में रह रहे हैं। उन्होंने अपने, अपने बेटे और अपनी बहन के जन्मदिन की तारीखों के कॉम्बिनेशन से मिल कर लॉटरी के नंबर चुने। वह अपने पैसे को निवेश करने और अपने परिवार को यूएई में लाने की उम्मीद कर रहे हैं। रेयेस के अनुसार उनके पास बहुत सारे प्लान्स हैं। वे धीरे-धीरे अपने कदम बढ़ाना चाहते हैं। वे भविष्य में अपने परिवार को वहां ला सकते हैं। हाल ही में एक बुजुर्ग व्यक्ति कि भारत में किस्मत लॉटरी ने बदल दी है। उन्होंने लॉटरी लाख 2 लाख रु नहीं बल्कि पूरे 5 करोड़ रु जीते हैं। ये हैं द्वारका दास, जो कि एक महंत हैं।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications