नई दिल्ली, अगस्त 8। लोग अकसर टाइम पास करने के लिए वो काम करते हैं जो उनके शौक होते हैं। जैसे कि वीडियो गेम खेलना, गाने सुनना आदि। मगर क्या आपने कभी सुना है कि कोई टाइम पास करने के लिए लॉटरी खरीदे और लॉटरी खरीदे तो खरीदे उसमें 10 लाख डॉलर का इनाम जीत जाए। एक अमेरिकी महिला के साथ ऐसा ही वाकया पेश आया है, जिसने अपनी फ्लाइट कैंसल हो जाने पर लॉटरी टिकट खरीदा और 10 लाख डॉलर का इनाम जीत गयी। जानते हैं इस महिला की पूरी कहानी।
मिनटों में बदली किस्मत
मिसौरी की एक महिला की किस्मत तब मिनटों में बदल गई जब उसने फ्लोरिडा लॉटरी स्क्रैच-ऑफ टिकट में 10 लाख डॉलर का इनाम जीता। उसने ये टिकट अपनी फ्लाइट रद्द करने के बाद टाइम पास के लिए खरीदा था। ये महिला है कैनसस सिटी, मिसौरी की 51 वर्षीय एंजेला कारवेला, जिन्होंने पिछले महीने द फास्टेस्ट रोड से यूएसडी 1,000,000 स्क्रैच-ऑफ गेम में 10 लाख डॉलर का टॉप इनाम जीता।
मिलेंगे 7.90 लाख डॉलर
आपको बता दें कि यह 10 लाख डॉलर की वैल्यू भारतीय मुद्रा मे करीब 7.4 करोड़ रु होती है। जहां तक लॉटरी के इनाम का सवाल है तो इसमें पेमेंट लेने के अलग-अलग ऑप्शन थे, जिसमें से एंजेला ने एक साथ 7.90 लाख डॉलर लेने का ऑप्शन चुना। वे बताती हैं कि मुझे लग रहा था कि मेरी फ्लाइट अप्रत्याशित रूप से रद्द होने के बाद कुछ अजीब होने वाला है। और हुआ ये कि वे अमीर हो गईं।
टाइम पास से बनी करोड़पति
एंजेला के अनुसार उन्होंने टाइम पास करने के लिए कुछ स्क्रैच-ऑफ टिकट खरीदे और उसी में 10 लाख डॉलर जीते। एंजेला ने टेम्पा (फ्लोरिडा) के पूर्व में ब्रैंडन में एक पब्लिक्स सुपरमार्केट से अपना विजयी टिकट खरीदा। इस विजेता टिकट की बिक्री के लिए स्टोर को 2,000 डॉलर का बोनस बतौर कमीशन मिलेगा। एंजेला ने जो यूएसडी 30 गेम जीता, वह फरवरी 2020 में लॉन्च हुआ था और इसमें 10 लाख डॉलर के 155 टॉप पुरस्कार और 9.48 करोड़ डॉलर से अधिक के नकद पुरस्कार शामिल हैं।
इनाम जीतने की कितनी उम्मीद
इस लॉटरी में इनाम जीतने की उम्मीद या चांस 2.79 में से 1 है। मगर बात 10 लाख डॉलर के इनाम की करें तो इस इनाम को जीतने की गुंजाइश 270,717 में से 1 है। इससे भी कम चांस 1 लाख डॉलर जीतने पर हैं। उसमें 4,196,106 में से कोई एक ही 1 लाख डॉलर का इनाम जीत सकता है। जीतने के लिए 10 लाख डॉलर के कुल 155 इनाम हैं, जबकि 1 लाख डॉलर के केवल 10 टिकट हैं।
एक और व्यक्ति जीता 10 लाख डॉलर का इनाम
फ्लोरिडा लॉटरी ने हाल ही में होमस्टेड के लॉरो गोडॉय के फास्टेस्ट रोड में 10 लाख डॉलर के इनाम जीतने की घोषणा की था। एंजेला कारवेला की ही तरह लॉरो गोडॉय ने अपनी जीत में एक साथ 790,000 डॉलर की पेमेंट लेने का ऑप्शन चुना। इसी तरह पिछले महीने ही उबर ईट्स की डिलीवरी करने वाली एक महिला ने करोड़ों रु का इनाम जीता था। वे पांच बच्चों की मां हैं। लॉटरी जीतने से उनकी दिक्कतें खत्म हो गयी हैं, क्योंकि उन्होंने 250,000 डॉलर या करीब 1,87,19,600 रुपये जीते।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications