नई दिल्ली, जनवरी 22। भारत सहित कई देशों में लॉटरी चलती है। लोग लॉटरी खरीदते हैं और कुछ किस्मत के धनी लोगों का जीवन हमेशा के लिए बदल जाता है। भारत के अलावा आयरलैंड, दुबई, इंग्लैंड और अमेरिका तक में बहुत से लोग लॉटरी से किस्मत आजमाते हैं। मगर कुछ ही लोगों को मोटा इनाम मिलता है। ताजा मामले में इंग्लैंड के कुम्ब्रिया के रहने वाले इयान ब्लैक की किस्मत चमक गयी और उन्होंने 20 करोड़ रु से अधिक का इनाम जीता है। जानते हैं उनकी पूरी कहानी।
अखबार के खरीदा लॉटरी टिकट
द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार इयान इसी अखबार की एक कॉपी प्रति लेने गए। जब वह पेपर खरीद रहे थे तो उनकी नजर मोनोपोली डीलक्स स्क्रैचकार्ड पर पड़ी और उन्होंने 5 पाउंड यानी करीब 50 रु के इस कार्ड को खरीदने का फैसला किया। मगर ये फैसला उन्होंने बेमन से किया था। उन्होंने इसे अपनी कार में स्क्रैच और यह देखकर दंग रह गए कि सिर्फ पांच पाउंड की लॉटरी से उन्होंने 2 मिलियन पाउंड यानी 20 करोड़ रु से अधिक का इनाम जीत लिया है।
नहीं हुआ यकीन
इयान खुशी से चिल्लाए और 55 वर्षीय पत्नी सैंड्रा को बताने के लिए घर की ओर दौड़ पड़े। इयान के अनुसार मानो कोई चीज उन्हें उस टिकट को खरीदने के लिए कह रही थी। वे दुकान से बाहर गए और कार में बैठ गए और लॉटरी टिकट को स्क्रैच किया। उनके अनुसार उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि वे क्या देख रहे हैं। घर पहुंच कर वे अपनी पत्नी सैंड्रा को सीढ़ियों से नीचे आने के लिए चिल्ला रहे थे। उनकी पत्नी को लगा कि उनके कुत्ते को कुछ हुआ है। मगर इयान ने कहा कि नहीं हमने 2 मिलियन पाउंड जीते हैं।
क्या करेंगे पैसों का
सैंड्रा को लगा कि यह सब मजाक है, लेकिन फिर उन्होंने कार्ड को देखा और लगभग बेहोश हो गई। सैंड्रा का रंग सफेद हो गया था। कमाल की बात यह है कि इयान उस दिन उस दुकान में जाने की नहीं सोच रहे थे, क्योंकि वहां रोडसाइड काम चल रहा था। दंपति ने अभी तक अपनी पूरी शॉपिंग लिस्ट तैयार नहीं की है, लेकिन वे इन पैसों से अपने कुत्ते मेग का ऑपरेशन कराएंगे। वे कंट्रीसाइड इलाके में जमीन खरीदना चाहते हैं और अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं।
फौरन छोड़ दी नौकरी
दंपति अपने पांच बच्चों को आगे बढ़ने में भी मदद करेंगे क्योंकि वे सभी (और दस पोते-पोतियां) वर्तमान में किराए के मकान में रहते हैं। इयान ने तुरंत अपनी काम की जगह अपना नोटिस सौंप दिया कि अब नौकरी नहीं करेंगे और रिटायरमेंट लाइफ जीएंगे। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उन्होंने इतने शून्य भी देखे हैं। उनके कई बार सवाल किया कि क्या ये वाकई 2 मिलियन है।
बॉस रह गया हैरान
लॉटरी जीतने के दाम इयान ने तुरंत अपने बॉस को फोन किया और उनसे कहा कि मैं आज नहीं जाऊंगा। आगे उन्होंने कहा कि वास्तव में, मुझे नहीं लगता कि मैं इस सप्ताह में, या फिर कभी आउंगा। उनके बॉस चौंक गए और कहा क्यों, पृथ्वी पर क्या हुआ है? इयान ने उन्हें बताया कि उन्होंने नेशनल लॉटरी जीती है। यह उनके लिए एक ऐसा क्षण है जिसे वे कभी नहीं भूल सकते।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications