Woman Won Two Lottery In A Week : लॉटरी कई लोगों की किस्मत बदलती रहती है। लोग इसमें किस्मत आजमाते हैं और कुछ किस्मत के धनी मालामाल हो जाते हैं। भारत से लेकर ब्रिटेन और ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक लॉटरी चलती है। हर महीने कुछ किस्मत वाले मालामाल हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही हुआ एक बुजुर्ग महिला के साथ। आगे जानिए इस महिला की पूरी कहानी।

जीते पूरे 3.29 करोड़ रु
डेलावेयर, अमेरिका में एक महिला ने एक सप्ताह के भीतर दो बार लॉटरी जीती। इससे वे कुल 400,000 डॉलर या करीब 3.29 करोड़ रु जीते। उसकी जीत काफी अहम रही। 70 वर्षीय महिला, जिन्होंने अपने नाम का खुलासा नहीं किया है, ने नेवार्क, डेलावेयर के पास एक गैस स्टेशन से 100के "अल्टीमेट सी इंस्टेंट गेम" के दो टिकट खरीदे। इनमें से एक टिकट में इनाम था।
सात साल पहले डेलावेयर लॉटरी खेलना शुरू किया
यूएसए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार महिला ने सात साल पहले डेलावेयर लॉटरी खेलना शुरू करने किया था, उसके बाद से यह उसकी सबसे बड़ी जीत रही। एक दोस्त के साथ डोवर में लॉटरी मुख्यालय से अपनी जीत राशि लेने के बाद घर जाते समय, तभी कुछ ऐसा हुआ कि वे और इनाम जीतीं।

जीते 3 लाख डॉलर
उन्होंने घर जाते हुए खुशी के अवसर का जश्न मनाने के लिए एक सुविधा स्टोर से तीन "सीरियस मनी" टिकट खरीदे। उन टिकटों में से एक में 300,000 डॉलर का टॉप पुरस्कार विजेता था।
डेलावेयर लॉटरी ने बनाया मालामाल
महिला ने डेलावेयर लॉटरी के एक बयान में कहा कि मेरी सबसे अच्छी दोस्त वह पहली व्यक्ति थी जिसे उन्होंने 100,000 डॉलर के टॉप पुरस्कार जीतने के बारे में बताया था, और वह उनके साथ गई थी। जब उन्हें उसी दिन बाद में 300,000 डॉलर जीतने वाले सीरियस मनी टिकट को देखा, तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। उन्हें लगा ये क्रेजी है।

क्या करेंगी पैसों का
यह दोनों 20 अक्टूबर को दूसरी बार लॉटरी मुख्यालय में 300,000 डॉलर "सीरियस मनी" पुरस्कार का दावा करने के लिए वापस गए, जिससे महिला की कुल जीत की राशि 400,000 डॉलर हो गई। महिला की योजना ज्यादातर पैसा अपने रिटायरमेंट फंड में लगाने की है। इसी तरह हाल ही में दंपति ने ब्रिटेन के 'हाउस ड्रॉ' में एक आलीशान घर जीता। इस घर की कीमत 23 करोड़ रु बताई गयी। घर जीतने के खबर मिलने पर यह दंपति काफी इमोशनल हो गया। उनके अनुसार इतना आलीशान घर जीतने की बात उन्होंने सपने में भी नहीं सोची। इस दंपति को जो घर मिला है, वो ब्रिटेन में है। यहां से वे फ्रांस का नजारा भी देख सकेंगे। रिपोर्ट के अनुसार दंपति ने जिस लॉटरी में घर जीता है, वो है ओमेज मिलियन पाउंड हाउस ड्रॉ। उनका आलीशान घर केंट (ब्रिटेन) में मौजूद समुद्र तट के किनारे पर स्थित है। इस दंपति को 46 लाख रु अलग से दिए गए हैं, ताकि वे इस आलीशान घर को और निखार सकें और यहां से सेटल हो सकें। इस घर की एक खास बात है और वो यह कि 180 डिग्री के एंगल पर घर से बाहर शानदार समुद्री तट देखा जा सकता है। इसी तरह यदि आसमान क्लियर हो जाए तो पड़ोसी देश फ्रांस भी दिखेगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications