नई दिल्ली, फरवरी 1। अब से कुछ ही देर में संसद में वित्त मंत्री बजट पेश करने जा रही हैं। उससे पहले जनता के लिए एक राहत भरी खबर आई है। दरअसल दिल्ली सहित बाकी महानगरों में गैस सिलेंडर के दाम घटे हैं। हालांकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम नहीं बदले हैं, मगर तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। आइए जानते हैं नये रेट।
कितने घटे दाम
राष्ट्रीय तेल विपणन कंपनियों ने आज यानी 1 फरवरी से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 91.50 रुपये की कटौती की है। दिल्ली में आज से 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1907 रुपये होगी। इससे पहले दिसंबर में दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 100 रु बढ़ कर 2101 रु पर पहुंच गयी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि फरवरी में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए की गयी है। केंद्र ने कीमतों में राहत जारी रखी है, वो भी तब जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम आसमान छू रही हैं।
जानिए बाकी महानगरों का रेट
वहीं कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 89 रु घट कर 1987 रु, मुंबई में 91.5 रु घट कर 1857 रु और चेन्नई में 50.5 रु गिर कर 2080.5 रु होगी। मगर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में घरेलू सिलेंडर के नाम नहीं बदले हैं। इन शहरों में घरेलू 14.2 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1 फरवरी 2022 से भी क्रमश: 899.5 रु, 926 रु, 899.5 रु और 915.5 रु ही रहेगी।
गैस सिलेंडर की कीमत
आपको भी मालूम होगा कि हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दामों की समीक्षा का जाती है। इसके बाद नये रेट जारी होते हैं। हर महीने की 1 तारीख को कमर्शियल और घरेलू सिलेंडरों के नये रेट जारी किए जाते हैं। समीक्षा के बाद संभावना रहती है कि सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे या घटेंगे। ऐसा भी होता है कि कीमतों में कोई बदलाव न किया जाए।
More From GoodReturns

LPG Shortage: कमर्शियल गैस की कमी से कई शहरों में होटल-रेस्टोरेंट बंद होने का खतरा

LPG Prices in UP: घर का बजट बिगाड़ेगा LPG की नई कीमत, यूपी में कितने का हुआ गैस सिलेंडर का रेट?

LPG Cylinder Booking: अब घर बैठे ऐसे करें गैस बुकिंग, व्हाट्सऐप और मिस्ड कॉल समेत 4 आसान तरीके

LPG Gas: गैस कनेक्शन रखने वालों को करना होगा यह जरूरी काम, नहीं तो बढ़ सकती है दिक्कत

Silver Price Today: 4 मार्च को चांदी में भारी उतार-चढ़ाव! 30,000 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Price Today: 8 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज रविवार को गोल्ड रेट सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक



Click it and Unblock the Notifications