LPG Price Today, 1 April: आज मंगलवार यानी 1 अप्रैल 2025 से नए फाइनेंशियल ईयर (FY26) की शुरुआत हो गई है. महीने की पहली तारीख के साथ ही कुछ बदलाव भी लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. इसके तहत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों यानी OMCs ने LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव लागू किए हैं. साथ जेट फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव किया गया है. नई दरें आज ही लागू हो गई हैं.
सस्ता हुआ गैस सिलेंडर
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों में 1 अप्रैल से LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. इसके तहत 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 41 रुपए तक की कटौती की गई है. इससे पहले फरवरी में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी. बता दें कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल ढाबे, रेस्टॉरेंट, होटल जैसी जगहों पर खाना पकाने के लिए होता है. हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं किए गए है.

प्रमुख शहरों में 19 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत
शहर कीमत (₹)
दिल्ली 1762.00
कोलकाता 1868.50
मुंबई 1713.50
चेन्नई 1921.50
हवाई सफर होगा सस्ता!
गैस सिलेंडर के साथ साथ ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमतों में भी कटौती की है. इसके तहत ATF कीमतों में 5,870.54/किलो लीटर की कटौती की गई है. 1 अप्रैल से लागू दरों के मुताबिक दिल्ली में जेट फ्यूल 89441.18 प्रति किलो लीटर के भाव से बिक रहा है. मुंबई में 83575.42 रुपए, कोलकाता में 91921 रुपए और चेन्नई में 92503.80 रुपए प्रति किलो लीटर के भाव पर बिक रहा है.
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
