LPG Price Hike Today, 1 March: नए महीने की शुरुआत हो गई है. पहली तारीख के साथ ही कुछ बदलाव भी लागू हो गए हैं, जिनका असर सीधे जेब पर पड़ेंगे. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किए हैं. नई कीमतें आज 1 मार्च 2025 से ही लागू हो गई हैं. बता दें कि गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 मार्च को बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है.
सुबह-सुबह लगा महंगाई का झटका
ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने LPG सिलेंडर की कीमतें जारी कर दी हैं. इसके तहत देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसके तहत सिलेंडर की कीमतों में 6 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है. यह पिछले 5 सालों में मार्च महीने में कीमतों में की गई सबसे कम बढ़ोतरी है. जबकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत मार्च 2023 में सबसे ज्यादा 352 रुपए तक महंगा कर दिया गया था.

बड़े शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 Kg) के दाम
शहर पुरानी कीमत नई कीमत (₹/सिलेंडर)
मुंबई 1749.50 1755.50
दिल्ली 1797.00 1803
कोलकाता 1907.00 1913
चेन्नई 1959.50 1965.50
बता दें कि फरवरी 2025 में 19 किलोग्राम गैस सिलेंडर 7 रुपए की कटौती की गई थी. वहीं, 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस की कीमतों को नहीं बदला गया है. आखिरी बार रसोई गैस सिलेंडर कीमतों में 1 जुलाई 2024 को बदलाव किया गया था.
मेट्रो सिटीज में रसोई गैस सिलेंडर (14 Kg) की कीमतें
शहर कीमत (₹/सिलेंडर)
मुंबई 802.50
दिल्ली 803
कोलकाता 829
चेन्नई 818.50
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
