आम आदमी को बढ़ती महंगाई के बीच एक बार फिर से जोर का झटका लगा है। पहले से ही एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही है आज एक और बड़ा झटका लगा है।
नई दिल्ली: आम आदमी को बढ़ती महंगाई के बीच एक बार फिर से जोर का झटका लगा है। पहले से ही एक तरफ पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूती नजर आ रही है आज एक और बड़ा झटका लगा है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोतरी कर दी है। आईओसीएल हर महीने एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती है और नए रेट का ऐलान करती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मार्च महीने की गैस की कीमत जारी कर दी है। 5 KG LPG Cylinder के हैं कई फायदे, लेने के लिए ऐसे करें अप्लाई

एलपीजी सिलेंडर के 25 रुपये बढ़े दाम
1 मार्च की शुरुआत बड़े झटके के साथ हुई है, घरेलू रसोई गैस के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ गए हैं। पिछले महीने यानी फरवरी में एलपीजी सिलेंडर के दाम 3 बार बढ़ाए गए थे, अकेले फरवरी में ही सिलेंडर 100 रुपये महंगा हो चुका है, आज की बढ़ोतरी मिलाकर सिर्फ 26 दिनों में एलपीजी 125 रुपये महंगा हो चुका है।
फरवरी में 3 बार बढ़ें दाम
हर महीने की शुरुआत में और फिर 15वें दिन एलपीजी सिलेंडरों के दामों की समीक्षा होती है, फिर कीमतों पर फैसला लिया जाता है। आईओसी ने फरवरी में 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम तीन बार बढ़ाए थे। पहले 4 फरवरी को दूसरी बार 14 फरवरी को और तीसरी बार 25 फरवरी को 25 रुपये दाम बढ़ाए थे। आज मार्च की पहली ही तारीख को एलपीजी सिलेंडर 25 रुपये महंगा कर दिया गया है।
नई एलपीजी सिलेंडर की कीमतें
दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर अब 25 रुपये महंगा होकर 819 रुपये हो गया है, पहले ये 794 रुपये था। इसी तरह मुंबई में भी एलपीजी सिलेंडर के लिए 819 रुपये चुकाने होंगे। जबकि कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर के लिए सबसे ज्यादा 845.50 रुपये चुकाने होंगे, चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर के लिए ग्राहकों को 835 रुपये चुकाने होंगे।
कॉमर्शियल गैस का भाव
बात करें 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की तो इसके दाम में 90.50 रुपए का उछाल आया है। अब दिल्ली में इस सिलिंडर की कीमत 1614 रुपए हो गई है। उसी तरह मुंबई का रेट अब 1563.50 रुपए प्रति सिलिंडर हो गया है। कोलकाता में यह कीमत 1681.50 रुपए और चेन्नई का रेट 1730.5 रुपए हो गया है। इससे पहले राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये, मुंबई में 1482.50 रुपये और चेन्नई में 1649.00 रुपये थी।
जानिए कब-कब बढ़ें दाम
दिसंबर में रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में दो बार बढ़ोतरी हुई थी। 1 दिसंबर को 594 रुपये से बढ़ाकर इसका रेट 644 किया गया था और फिर 15 दिसंबर को एक बार फिर इसकी कीमत 694 रुपये कर दी गई। यानी एक महीने के अंदर 100 रुपये बढ़ोतरी की गई थी। लेकिन जनवरी में कीमतें नहीं बढ़ाईं गईं। बात करें अगर जनवरी की तो बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस (14.2 केजी) की कीमत 694 रुपये थी। फरवरी की शुरुआत में घरेलू गैस की कीमत में तो बढ़ोतरी नहीं की गई थी और यह अपनी पुरानी कीमत 694 रुपये में ही उपलब्ध हो रही थी। 1 फरवरी को कीमतों में बढ़ोतरी नहीं देखी गई, लेकिन 4 फरवरी को फिर से इसके रेट बढ़ाकर 719 रुपये कर दिया गया। यानी 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। एक बार फिर 10 दिन के अंदर एलपीजी की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई। इसके बाद 25 फरवरी को एक बार फिर इसके दाम 769 रुपये से बढ़ाकर 794 रुपये कर दिया गया।
ऐसे चेक करें एलपीजी के दाम
अगर आप चाहें तो मिनटों में अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट को चेक सकते हैं। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
एक मिस्ड कॉल में करें बुकिंग
अब एलपीजी सिलिंडर को रीफिल या बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर करा सकते हैं। इंडियन ऑयल ने अपने एलपीजी ग्राहकों को सिलिंडर भराने के लिए मिस्ड कॉल सुविधा शुरू कर दी है। अब देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल कर टंकी रीफिल करा सकते हैं। गैस रीफिल करने के लिए ग्रहक फोन नंबर 8454 955 555 का उपयोग कर सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
