LPG Price Today: नए साल की शुरुआत हो गई है. आज 1 जनवरी से कई बदलाव भी लागू हो गए हैं. इसके तहत देशभर के एलपीजी ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जनवरी 2025 से देशभर में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. इसके तहत 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 14.50 रुपए की कटौती की है, जिसका असर दिल्ली से लेकर पटना तक के शहरों पर पड़ा है. हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती
राजधानी नई दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1804 रुपए है, जो पिछले महीने यानी दिसंबर में 1818.50 रुपए प्रति सिलेंडर थी. कोलकाता में एलपीजी सिलेंडर दिसंबर के 1927 रुपए से घटकर अब 1911 रुपए हो गई है. वहीं मुंबई में कीमत 16 रुपए की कटौती के साथ 1771 रुपए की जगह 1756 रुपए हो गई है.

घरेलू सिलेंडर दरों में कोई बदलाव
कमर्शियल दरों में बदलाव के बावजूद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 2025 के पहले दिन से कोई बदलाव नहीं हुआ है. बिहार की राजधानी पटना में घरेलू सिलेंडर की कीमत अभी भी 892.50 रुपए है. इसी तरह नई दिल्ली में अगस्त के हिसाब से इसकी कीमत 803 रुपये है.
अन्य शहरों रसोई गैस की कीमतें
कोलकाता में जनवरी से कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1966 रुपए हो गई है, जो पहले 1980.50 रुपए थी. जबकि पटना में दिसंबर के 2072.5 रुपए की तुलना में अब इसकी कीमत 2057 रुपए है. बता दें कि कोलकाता में घरेलू सिलेंडर की कीमत 829 रुपए ही है.
मुंबई में घरेलू सिलेंडर 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए में उपलब्ध है. पिछले एक साल में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद ये दरें स्थिर बनी हुई हैं. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) दिल्ली और भारत के अन्य प्रमुख शहरों के लिए ये दरें जारी करता है.
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
