LPG Price Cut on 1st Feb: 1 फरवरी की सुबह-सुबह आमजन के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. इसके तहत सिलेंडर की कीमतों में आज से कटौती की गई है. ताजा अपडेट के मुताबिक शनिवार से सिलेंडर पहले से कम भाव पर मिल रहे हैं. बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे केंद्रीय बजट को संसद में पेश करेंगी.
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 फरवरी से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. इसमें प्रति सिलेंडर 7 रुपए की कटौती की गई है. घटी हुई कीमतें केवल 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर ही लागू हुआ है. जबकि 14 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जोकि 1 अगस्त, 2024 से नहीं बदला है. हालांकि, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें जनवरी में 6 महीने में पहली बार 14.5 रुपए से 16 रुपए तक की कटौती की थी.
LPG सिलेंडर की नई कीमतें
इंडियन ऑयल की तरफ से जारी कीमतों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर 1797 रुपए है, जोकि पिछले महीने यानी जनवरी में 1804 रुपए में बिक रहा था. देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली सिटी मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1749.50 रुपए पर आ गया है. यहां कमर्शियल सिलेंडर का भाव 1756 रुपए के भाव पर बिक रहा था.

ताजा अपडेट के मुताबिक कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1911 रुपए की घटकर 1907 रुपए पर आ गया है. इस लिहाज से सिलेंडर की कीमतें 4 रुपए घटी हैं. चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 6.5 रुपए की कटौती हुई है. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर यहां 1959.5 रुपए पर आ गया है, जोकि जनवरी महीने में 1966 रुपए प्रति सिलेंडर था.
रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें
कमर्शियल सिलेंडर की तरह रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती नहीं हुई हैं. फरवरी में इसके रेट नहीं बदले हैं. 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर मुंबई में 802.50 रुपए पर मिल रहे. कोलकाता में 829 रुपए प्रति सिलेंडर पर बिक रहा है. राजधानी दिल्ली में 803 रुपए प्रति सिलेंडर पर बिक रहा है. जबकि चेन्नई में 818.50 रुपए के भाव पर बिक रहा है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications