नयी दिल्ली। 1 अप्रैल से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें कम कर दी गयी हैं। मगर इनमें बहुत अधिक कटौती नहीं की गयी। 1 अप्रैल से 14.2 किलो वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 10 रु सस्ता हुआ है। इससे दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 819 रु से कम होकर 809 रु पर आ गया है। अगर आपको 809 रु पर सिलेंडर काफी महंगा लग रहा है तो एक तरीका ऐसा है, जिससे काफी सस्ते में रसोई गैस सिलेंडर खरीदा जा सकता है। यह एक ऐसा तरीका है, जिससे आपको रसोई गैस सिलेंडर सिर्फ 9 रु में मिल जाएगा। आपको रसोई गैस सिलेंडर खरीदने पर पूरे 800 रु कैशबैक मिलेगा। आइए जानते हैं इसका तरीका।
पेटीएम से करें बुकिंग
पूरे 800 रु का कैशबैक पाने के लिए आपको डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म पेटीएम से गैस सिलेंडर की बुकिंग करनी होगी। इसका तरीका बेहद आसान है। मगर ध्यान रहे कि पेटीएम का मौजूदा ऑफर 30 अप्रैल तक के लिए है। आप 30 अप्रैल तक ही इस ऑफर का फायदा ले सकते हैं। यह बेनेफिट सिर्फ उन लोगों को मिलेगा, जो पहली बार पेटीएम से गैस बुकिंग कर रहे हैं। आइए जानते हैं पेटीएम से गैस बुकिंग और कैशबैक पाने का तरीका।
जानिए बुकिंग का तरीका
अगर आप पेटीएम ऐप इस्तेमाल करते हैं तो बहुत अच्छा। अगर नहीं करते तो पहले गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर मोबाइल पर पेटीएम ऐप इंस्टॉल कर लें। मोबाइल पर ऐप इंस्टॉल होने के बाद इस पर अपना अकाउंट बनाएं। अकाउंट बनने के बाद पेटीएम ऐप के 'रिचार्ज एंड पे बिल्स' ऑप्शन पर जाएं और इसके बाद 'बुक ए सिलेंडर' पर क्लिक करें। इसके बाद आपको अपना गैस प्रोवाइडर चुनना होगा। इनमें भारत गैस, एचपी गैस और इंडेन शामिल हैं। इतना करने के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या अपनी एलपीजी आईडी दर्ज करें। आगे जानिए इसके बाद क्या करना है।
जानिए आगे का प्रोसेस
एलपीजी आईडी या रजिस्टर्ड मोबाइल दर्ज करने के बाद पेमेंट करने से पहले आपको FIRSTLPG प्रोमो कोड ऑफर में डालना है। फिर पेमेंट के बाद आपको कैशबैक मिल जाएगा। ये पैसा पेटीएम वॉलेट में आएगा। गैस बुकिंग के 24 घंटों में ग्राहक को कैशबैक स्क्रैच कार्ड दिया जाएगा। इस कार्ड को 7 दिनों के भीतर इस्तेमाल कर लें।
कहां से कहां पहुंचे गैस सिलेंडर के दाम
पेट्रोल और डीजल के साथ साथ पिछले कुछ महीनों में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें भी तेजी से बढ़ी हैं। नवंबर तक दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम सिर्फ 594 रु था। मगर दिसंबर से इसकी कीमतें बढ़ने शुरू हुईं। फरवरी तक सिलेंडर का दाम 819 रु पर पहुंच गए। फिलहाल 1 अप्रैल से 10 रु कम होकर सिलेंडर का रेट 809 रु पर है।
जानिए बाकी महानगरों में सिलेंडर के दाम
गैस सिलेंडर की कीमतों में 10 रु की कमी आयी है। 14.2 किग्रा वाले गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 809 रु, कोलकाता में 835.50 रु, मुंबई में 809 रु और चेन्नई में 825 रु रह गयी है। मगर फिलहाल 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई कटौती या बढ़ोतरी की नहीं की गयी है। 19 किग्रा वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1641 रु, कोलकाता में 1713 रु, मुंबई में 1590.50 रु और चेन्नई में 1771.50 रु पर बरकरार है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications