बढ़ती महंगाई के बीच एक बार फिर से आम आदमी को झटका लगा है। घरेलू गैस की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है।
नई दिल्ली: बढ़ती महंगाई के बीच एक बार फिर से आम आदमी को झटका लगा है। घरेलू गैस की कीमतों में एक बार फिर इजाफा हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतें जारी कर दी हैं और दाम 25 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाए गए हैं, जबकि व्यावसायिक सिलेंडर के दाम 6 रुपये घटाए गए हैं। इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 kg) के दाम 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे।

हर महीने पहली तरीख होते है बदलाव
जैसा कि हम सब इस बात से रुबरु है कि हर महीने की पहली तरीख को एलपीजी के दाम में बदलाव होते हैं। इस बार एक फरवरी को कमर्शियल सिलिंडर के दामों में 190 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन घरेलू गैस के दामों में बदलाव नहीं किया गया था। अमूमन ऐसा होता है कि कंपनिया प्रत्येक माह की पहली तारीख को रसोई गैस की कीमतों में बदलाव करती हैं और उनकी जानकारी भी सार्वजनिक करती हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है। सिर्फ 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में बदलाव हुआ, लेकिन 14 किलोग्राम वाले का दाम यथावत रहा है।
बढ़ गई एलपीजी सिलेंडर की कीमतें
अब घरेलू गैस की कीमतों में 25 रुपये की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 719 रुपये हो गई है। ये नई दरें आज यानी 4 फरवरी से ही लागू हो चुकी हैं। याद दिला दें कि दिसंबर में आईओसी ने घरेलू रसोई गैस के दाम दो बार बढ़ाए थे। कंपनी ने 2 दिसंबर को 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी, इसके बाद 15 दिसंबर को 50 रुपये फिर बढ़ाए गए थे।
महानगरों में घरेलू गैस की कीमतें
शहर कीमत (रुपये)
दिल्ली 719.00
मुंबई 719.00
कोलकाता 745.50
चेन्नई 735.00
6 रुपये की कटौती हुई कमर्शियल सिलेंडर के दाम में
इससे पहले 1 फरवरी को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19kg) के दाम 190 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे, जिसमें अब 6 रुपये की कटौती की गई है। ऐसे में अब दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर 1533 रुपए में खरीदा जा सकता हैं। जबकि मुंबई में 1482.50 रुपए, कोलकाता में 1598.50 रुपए और चेन्नई में 1649 रुपए हो गई हैं।
ऐसे चेक करें एलपीजी के दाम
अगर आप चाहें तो मिनटों में अपने शहर के गैस सिलेंडर के रेट को चेक सकते हैं। रसोई गैस सिलिंडर की कीमत चेक करने के लिए आपको सरकारी तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर कंपनियां हर महीने नए रेट्स जारी करती हैं। (https://iocl.com/Products/IndaneGas.aspx) इस लिंक पर आप अपने शहर के गैस सिलिंडर के दाम चेक कर सकते हैं।
एक मिस्ड कॉल में करें बुकिंग
अब एलपीजी सिलिंडर को रीफिल या बुकिंग महज एक मिस्ड कॉल देकर करा सकते हैं। इंडियन ऑयल ने अपने एलपीजी ग्राहकों को सिलिंडर भराने के लिए मिस्ड कॉल सुविधा शुरू कर दी है। अब देश में कहीं से भी एक मिस्ड कॉल कर टंकी रीफिल करा सकते हैं। गैस रीफिल करने के लिए ग्रहक फोन नंबर 8454 955 555 का उपयोग कर सकते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
