LPG Gas Cylinder Price Hike: बजट 2024 पेश होने के कुछ देर पहले ही देश में गैस का सिलेंडर महंगा हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की नई कीमत जारी कर दी है। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में फिर से इजाफा किया गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 30 अगस्त 2023 से नहीं बदले हैं।
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में आज इजाफा किया गया है। दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 14 रुपये तो कोलकाता में 18 रुपये बढ़ाई गई है। मुंबई में यह बढ़त 15 रुपये तो चेन्नई में 12.50 रुपये की बढ़ोतरी देखने की गई है।

जानें नई कीमत के साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट
दिल्ली में 14 रुपये की बढ़त के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 1769.50 रुपये हो गया है।
कोलकाता में 18 रुपये की बढ़त के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 1887 रुपये हो गया है।
मुंबई में 15 रुपये की बढ़त के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 1723.50 रुपये हो गया है।
चेन्नई में 12.5 रुपये की बढ़त के बाद अब कमर्शियल गैस सिलेंडर का रेट 1937 रुपये हो गया है।
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम नहीं बदले
घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। लगातार 6वीं बार घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
चारों महानगरों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम
दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 903 रुपये है।
कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 929 रुपये है।
मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 902.50 रुपये है।
चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर का दाम 918.50 रुपये है।
कमर्शियल और घरेलू गैस सिलेंडर में होता है अंतर
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटे हैं। इसमें और घरेलू गैस सिलेंडर में बड़ा अंतर होता है। जहां तक घरेलू गैस सिलेंडर के इस्तेमाल की बात है तो यह घर में खाना बनाने के लिए इस्तेमामल होता है। वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों में होता है। इसका मतलब है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्तरां और दुकानों में होता है। घरेलू गैस सिलेंडर लाल रंग का होता है, जबकि कमर्शियल गैस सिलेंडर नीले रंग का होता है।
घरेलू सिलेंडर और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में सब्सिडी का अंतर
घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी होती है, जबकि कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं होती है। घरेलू एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी का मकसद गरीबी रेखा से नीचे और मध्यम वर्ग के परिवारों को राहत के तौर पर सुविधा उपलब्ध कराया जाता है। सब्सिडी की राशि प्रति सिलेंडर अलग-अलग होती है और यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों पर निर्भर करती है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी नहीं दी जाती है, क्योंकि यह माना जाता है कि उद्योग एलपीजी की पूरी लागत का वहन करने में सक्षम हैं।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
