LPG : गैस सिलेंडर पर जल्द मिल सकती है खुशखबरी, और घट सकते हैं दाम

नयी दिल्ली। जनवरी के शुरू से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच भारत में ईंधन की कीमतें बढ़ रही थीं। इनमें एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल शामिल हैं। बल्कि एलपीजी के दाम तो दिसंबर 2020 से ही बढ़ने शुरू हो गये थे। हालांकि मार्च के अंत से भारत में ईंधन की कीमतें कम होने लगी हैं। इससे देश में महामारी से प्रभावित मध्यम वर्ग को बहुत अहम राहत मिली है। 1 अप्रैल से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी घट गए हैं। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को संकेत दिया कि आने वाले दिनों में भारत में ईंधन की कीमतों में और गिरावट आएगी क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में स्थिति काफी सुधरी है।

आम जनता को मिलेगा फायदा

आम जनता को मिलेगा फायदा

प्रधान के अनुसार पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें अब कम होने लगी हैं और आने वाले दिनों में ये और कम हो जाएंगी। प्रधान के मुताबिक हमने पहले भी कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आएगी तो इसका फायदा ग्राहकों को पहुंचाया जाएगा। प्रधान ने पहले कहा था कि भारत में ईंधन की खुदरा कीमतें अंतर्राष्ट्रीय रेट के आधार पर तय होती हैं, क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 85 प्रतिशत कच्चे तेल आयात करता है।

क्यों सस्ता हो रहा कच्चा तेल

क्यों सस्ता हो रहा कच्चा तेल

कुल मिला कर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही हैं, जिसके नतीजे में भारत जैसे देशों को फायदा मिल रहा है। साथ ही ग्राहकों को भी फायदा मिलता है। क्योंकि कच्चे तेल के सस्ता होने से एलपीजी, पेट्रोल और डीजल के दाम घटते हैं। बताते चलें कि कोरोना के बढ़ते मामले कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के पीछे एक अहम कारण है।

नहीं घटेगा ईंधन पर टैक्स

नहीं घटेगा ईंधन पर टैक्स

प्रधान ने इससे पहले यह भी कहा था कि केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर टैक्स को कम नहीं करेगी, क्योंकि केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को जनता की मांगों को पूरा करने और विकास कार्यों को पूरा करने के लिए पैसे की आवश्यकता है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल पर जो रकम ग्राहक खर्च करते हैं उसमें करीब 60 फीसदी पैसा टैक्स का होता है।

कितना सस्ता हुआ सिलेंडर

कितना सस्ता हुआ सिलेंडर

31 मार्च को तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल ने रसोई गैस की कीमतों में कटौती का ऐलान किया था। नयी कीमतें 1 अप्रैल यानी नये वित्त वर्ष 2021-22 के पहले दिन से लागू हो गयी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14.2 किलो वाल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इंडियन ऑयल ने 10 रु की कटौती का ऐलान किया था। दिल्ली वालों को 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर 809 रु में मिलेगा। कोलकाता में 835.50 रु, मुंबई में 809 रु और चेन्नई में 825 रु के दाम पर गैस सिलेंडर मिल जाएगा।

जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

जानिए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

आज दिल्ली में पेट्रोल 90.56 रुपये प्रति लीटर के रेट पर स्थिर रहा। वहीं डीजल का रेट 80.87 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर स्थिर रहा। कोलकाता में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 90.77 रुपये और 1 लीटर डीजल की कीमत 83.75 रुपये है। मुम्बई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये और 1 लीटर डीजल की कीमत 87.96 रुपये है। चेन्नई में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 92.66 रुपये और 1 लीटर डीजल का दाम 85.96 रुपये है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+