आप एलपीजी गैस बुकिंग तो हर महीने ही कराते होंगे। पहले गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन में लगनी पड़ती थी, लेकिन अब गैस बुकिंग कराना बहुत ही आसान हो गया है। इतना ही नहीं गैस बुकिंग कराने के तरीके भी बहुत सारे हैं।
नई दिल्ली: आप एलपीजी गैस बुकिंग तो हर महीने ही कराते होंगे। पहले गैस बुकिंग के लिए लंबी लाइन में लगनी पड़ती थी, लेकिन अब गैस बुकिंग कराना बहुत ही आसान हो गया है। इतना ही नहीं गैस बुकिंग कराने के तरीके भी बहुत सारे हैं। वहीं गैंस सिलेंडर के महंगे या सस्ते होने पर इसका सीधा असर आपकी जेब पर ही पड़ता है।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आपको एलपीजी सिलेंडर बुक करते वक्त सीधे 50 रुपये का डिस्काउंट दिला सकता है। जी हां एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के अलग-अलग प्लेटफॉर्म हैं। ग्राहकों को आसानी से सिलेंडर उपलब्ध हो इसके लिए स्वयं कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग तो शुरू की ही है साथ अन्य प्लेटफॉर्म पर भी इसकी सुविधा दी हुई है। ग्राहकों को अमेजन पे के जरिए गैस सिलिंडर बुकिंग की सुविधा मिलती है।
फिर महंगा हो गया गैस सिलेंडर
गैस सिलेंडर की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई है। 10 दिनों के भीतर दो बार एलपीजी गैस की कीमत बढ़ी है। फरवरी के महीने में अब तक रसोई गैस 75 रुपए महंगी हो चुकी है। फरवरी में गैस सिलेंडर की कीमतों में दूसरी बार इजाफा हुआ है। ऐसे में अगर आप कम कीमत रसोई गैस सिलेंडर खरीदना चाहते हैं तो यह आपके अच्छा मौका है। अब आप घर बैठे सस्ते में गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं।
पहली बुकिंग पर मिलेगा कैशबैक
आप अमेजन पे के जरिए गैस सिलेंडर की बुकिंग कराते हैं तो आपको 50 रुपए का कैशबैक मिलेगा। बता दें यह कैशबैक आपको पहली बुकिंग पर मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि सरकारी तेल कंपनी इंडेन ने ट्वीट करके इस बारे में ग्राहकों को जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि रसोई गैस उपभोक्ता अब अमेजन पे के जरिए एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं और इंडेल रिफल के लिए ऑनलाइन पेमेंट भी कर सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कहा कि अमेजन पे के जरिए पहली बार सिलेंडर बुक करने और पेमेंट करने पर ग्राहकों को 50 रुपए का कैशबैक दिया जाएगा। कंपनी ने कहा कि यह कैशबैक केवल एक बार के लिए है।
इस तरह करें बुकिंग
- इसके लिए आपको अमेजन ऐप के पेमेंट ऑप्शन में जाना होगा।
- इसके बाद अपने गैस सर्विस प्रोवाइडर को चुनें और यहां अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या एलपीजी नंबर डालें।
- आपको अमेजन पे के जरिये पेमेंट करना होगा।
- इस तरह करने से आपके खाते में 50 रुपए का कैश बैक मिलेगा।
इस नंबर से करें सिलेंडर की बुकिंग
इसके साथ ही इंडियन ऑयल ने बताया कि पहले रसोई गैस बुकिंग के लिए देश के अलग-अलग सर्किल के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर होते थे। अब देश की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनी ने सभी सर्किल के लिए एक ही नंबर जारी किया है, इसका मतलब है कि अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 7718955555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा।
50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर
दिल्ली में 14.2 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ गए हैं। नई कीमत 14 फरवरी 2021 दोपहर 12 बजे के बाद लागू हो गई है। यही नहीं, कीमत में इजाफा होने के बाद अब दिल्ली के लोगों को 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर के लिए 769 रुपये अदा करने होंगे। इससे पहले 4 फरवरी को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम में 25 रुपए का इजाफा किया था। जबकि अगर कमर्शियल गैस का भाव के बारे में बात करें तो देश की राजधानी में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1533.00 रुपये, कोलकाता में 1598.50 रुपये, मुंबई में 1482.50 रुपये और चेन्नई में 1649.00 रुपये हो गए हैं।
ओटीपी के जरिए बुक होता है एलपीजी गैस सिलेडर
आपको बता दें 1 नवंबर 2020 से एलपीजी गैस सिलेडर की डिलीवरी का पूरा प्रोसेस बदल गया है। ग्राहकों को गैस बुकिंग के बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाता है। इसमें जब सिलेंडर डिलीवरी के लिए आता है तब ये ओटीपी आपको डिलीवरी बॉय के साथ शेयर करना होता है। एक बार इस कोड का सिस्टम से मिलान करने के बाद ही ग्राहक को सिलेंडर की डिलीवरी मिलती है।
गैस सब्सिडी खाते में आई या नहीं, ऐसे करें चेक
- सबसे पहले Mylpg.in वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर तीन एलपीजी सिलेंडर कंपनियों का टैब (तस्वीर के साथ) होगा।
- अपनी कंपनी (जिसका सिलेंडर लेते हैं) का सेलेक्शन करना होगा।
- इंडेन गैस का सिलेंडर लेते हैं तो इसके टैब पर क्लिक करें।
- सब्सिडी आई या नहीं इसे चेक करने के लिए एक नया इंटरफेस खुलेगा।
- बार मैन्यू में जाकर Give your feedback online पर क्लिक करें।
- अपना मोबाइल नंबर, एलपीजी कंज्यूमर आईडी, राज्य का नाम, डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी भर दें।
- इसके बाद Feedback Type पर क्लिक करें।
- Complaint विकल्प को चुनकर Next का बटन क्लिक करें।
- नए इंटरफेस में आपकी बैंक डिटेल्स सामने होंगी। डीटेल्स से पता लगेगा कि सब्सिडी की रकम खाते में आई या नहीं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications