नई दिल्ली, अप्रैल 25। घर का गैस सिलेंडर कब खत्म हो जाए इसका कुछ पता नहीं रहता। खाना पकाने जैसे किसी जरूरी काम के दौरान अगर गैस सिलेंडर खत्म हो जाए तो दिक्कत हो सकती है। फिर इतनी आसानी से सिलेंडर आता भी नहीं। इसके लिए आपको बुकिंग करनी पड़ती है। अगर आपकी गैस एजेंसी दूर हो तो सिलेंडर घर पर आने में और देर लग सकती है। मगर अब सिलेंडर की डिलिवरी से जुड़ा एक नियम बदलने जा रहा है। इससे आपके घर पर जल्दी सिलेंडर आ जाएगा। जानते हैं क्या है सरकार का प्लान।
ये है सरकार की तैयारी
दरअसल सरकार का मकसद क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देना है। इसके लिए सरकार को देश के 100 फीसदी घरों में एलपीजी सिलेंडर पहुंचाना होगा। इसीलिए देश की तीनों बड़ी सरकारी तेल कंपनियां मिल कर काम कर रही हैं। इन कंपनियों में इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपीसीएल) शामिल हैं। ये तीनों कंपनियां मिल कर एक खास प्लेटफॉर्म बना रही हैं।
क्या होगा फायदा
बता दें कि इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल मिल कर एक इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म बनाएंगी, जिससे होगा ये कि आपके करीब में जिस कंपनी की भी एजेंसी होगी, आपको उसी से सिलेंडर मिल जाएगा। यानी अगर आपकी एजेंसी एचपीसीएल की है, मगर आपके करीब में इंडियन ऑयल की एजेंसी है तो आपको उसी से सिलेंडर मिल जाएगा। इससे लोगों को गैस सिलेंडर हासिल करने में काफी आसानी होगी।
किसी भी कंपनी से मिल जाएगा सिलेंडर
इस नये प्लेटफॉर्म से ग्राहकों की चिंता खत्म होगी। अब ऐसा नहीं होगा कि आप एक कंपनी से कनेक्शन लेने के चलते किसी दूसरी कंपनी से गैस सिलेंडर नहीं ले सकते हैं। बल्कि नये प्लेटफॉर्म के आ जाने से आप जिस चाहे उससे सिलेंडर ले सकेंगे। इससे सिलेंडर घर पर आने में आसानी और तेजी आएगी। बता दें कि सरकार की तरफ से इस मामले पर निर्देश दिए जा चुका है।
आसान होगा गैस कनेक्शन लेना
अब आप 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर का कनेक्शन बिना एडरेस प्रूफ के ले सकेंगे। छोटू को शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में प्रवासी आबादी के लिए तैयार किया गया है, जिनके पास स्थानीय पते के प्रमाण नहीं होता। ऐसे लोग अब बिना एडरेस प्रूफ के सिलेंडर हासिल कर सकेंगे। ग्राहक केवल आईडी प्रूफ की सहायता से गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें किसी एडरेस प्रूफ की आवश्यकता नहीं होगी। इस छोटे सिलेंडर को देश भर के किसी भी पॉइंट ऑफ़ सेल या डिस्ट्रीब्यूटरशिप लोकेशन से रिफिल कराया जा सकता है।
कलरफुल सिलेंडर
जल्द ही आपके किचन में रंग बिरंगे एलपीजी गैस सिलेंडर पहुंचेंगे। इंडियन ऑयल ने खूबसूरत और सुरक्षित गैस सिलेंडर तैयार किए हैं, जिनकी डिलिवरी जल्द शुरू होगी। ये गैस सिलेंडर कंपोजिट फाइबर से तैयार किए गए हैं। ये गैस सिलेंडर 5 किलो और 10 किलो गैस की क्षमता के साथ उपलब्ध होंगे। फाइबर से बने होने के चलते ये सिलेंडर काफी हल्के होंगे। लोहे के सिलेंडरों में लगभग 14.2 किलो गैस होती है। लेकिन फाइबर से बने कंपोजिट सिलेंडर में अधिकतम 10 किलो गैस आएगी। फाइबर से बना कम्पोजिट सिलेंडर पहली बार लोगों की किचन तक पहुंचेगा।
More From GoodReturns

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

एयरटेल का नया ₹899 वाला प्लान: क्या ₹859 वाला पैक बंद हो गया? जानें पूरी सच्चाई

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 से 3:40 के बीच बदल जाएगी ट्रेडिंग, F&O ट्रेडर्स ऐसे तैयार करें वॉचलिस्ट

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनवेस्को इंडिया फार्मा एंड हेल्थकेयर फंड NFO: निवेश से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

FINNIFTY एक्सपायरी: आज बाजार में बड़ा बदलाव! CAS टाइमिंग और इन स्टॉक्स पर रखें नजर

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों



Click it and Unblock the Notifications