LPG Gas Cylinder Booking: LPG की कमी को लेकर चिंता अब घरेलू क्षेत्र तक फैल गई है, जिससे कुकिंग गैस सिलेंडरों की पैनिक बुकिंग बढ़ गई है। वहीं, IVRS और अन्य ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम में सर्वर की तकनीकी दिक्कतों के कारण लोग डिस्ट्रीब्यूशन एजेंसियों के बाहर लाइन लगाने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे पूरे देश में अफरा-तफरी और बढ़ गई है और उपभोक्ताओं के साथ-साथ सप्लायर्स का भी सब्र जवाब देने लगा है।

घरेलू LPG को प्राथमिकता देने के सरकारी निर्देशों के बावजूद, उपभोक्ताओं का कहना है कि जमीनी स्तर पर सप्लाई अभी भी अनिश्चित बनी हुई है। डीलरों का कहना है कि जहां एक ओर कमर्शियल LPG की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो गई है, वहीं घरेलू LPG की सप्लाई बंद तो नहीं हुई है, लेकिन इसकी डिलीवरी की गति काफी धीमी हो गई है।
मोबाइल ऐप और वेबसाइट जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बुकिंग में अचानक से बढ़ोतरी के बीच, सर्वर क्रैश हो गए है। जिसके चलते अलग-अलग शहरों के लोगों को अपने सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए डीलर आउटलेट्स की ओर दौड़ लगानी पड़ी।
देश भर के उपभोक्ताओं ने शिकायत की है कि IVRS नंबर, WhatsApp चैनल और LPG बुकिंग के अन्य सिस्टम या तो एक्सेस नहीं हो पा रहे हैं या फिर कोई जवाब नहीं दे रहे हैं, बार-बार कोशिश करने पर भी उन्हें वही मैसेज मिल रहा है- "सर्वर डाउन"। कई ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने पहले ही ऑर्डर दे दिया था, उन्होंने बताया कि उन्हें ऑर्डर कैंसिल होने के अलर्ट मिल रहे हैं।
इस संकट के चलते, Infosys के बाद अब दूसरे एम्प्लॉयर्स ने भी अपने कर्मचारियों को अलर्ट जारी किया है। Cognizant ने अपने कर्मचारियों को जहाँ भी संभव हो, Bring Your Own Food (अपना खाना खुद लाने) की आदत अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। होटल, रेस्टोरेंट, कैटरर्स, कैंटीन, स्ट्रीट वेंडर्स और अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स ने अपने मेन्यू को छोटा करना, आउटलेट्स बंद करना और दूसरे विकल्पों की तलाश करना जारी रखा है।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications