नयी दिल्ली। क्या आप बेरोजगार हैं या फिर नौकरी से बोर हो गए हैं और अपना बिजनेस शुरू करके खुद बॉस बनना चाहते हैं? अगर ऐसा है तो हम आपके लिए एक बेहतरीन आइडिया लेकर आए हैं। हर महीने आपके घर सिलेंडर कहां से आता है? जवाब है गैस एजेंसी से। आपने कभी सोचा है कि गैस एजेंसी किसकी होती है। अगर नहीं तो सोचिए, क्योंकि ये गैस एजेंसी आप भी खोल सकते हैं। ये एक ऐसा बिजनेस से जिसमें आपको पहले दिन से कमाई होगी। यहां हम आपको बताएंगे गैस एजेंसी की डीलरशिप लेने का तरीका।
कैसे मिलेगी डीलरशिप
गैस एजेंसी की डीलरशिप लेने से पहले आपके पास उससे जुड़ी सारी जानकारी होनी जरूरी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गैस कंपनियों की तरफ से डीलरशिप दी जाती है। ये कंपनियां अपने वितरण नेटवर्क का विस्तार करने के लिए शहरो में डीलरों की तलाश करती हैं और उसी आधार पर गैस एजेंसी की डीलरशिप देती हैं। गौरतलब है कि अगले साल मार्च तक गैस कंपनियों को और नए डिस्ट्रीब्यूटर्स चाहिए होंगे। यानी गैस एजेंसी डीलरशिप के लिए जल्द ही प्रोसेस शुरू हो सकती है। इसलिए आप भी पहले से तैयारी शुरू कर दें।
इन राज्यों में ज्यादा मौके
बताया जा रहा है कि गैस कंपनियां कुछ चुनिंदा राज्यों पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं। इनमें यूपी, बिहार, बंगाल, ओडिशा और महाराष्ट्र शामिल हैं। ध्यान रहे कि अगर आपको लाइसेंस मिल जाए तो गैस एजेंसी स्थापित करने में 1 साल का समय लग सकता है। इसकी वजह है कई मंजूरियों का हासिल करना, जिसमें कुछ मबीने लग सकते हैं। मगर एक बार ये सब हो जाने पर आपको तगड़ी कमाई का मौका मिलेगा।
कैसे करें आवेदन
सरकारी गैस कंपनियां (इंडेन, भारत गैस और एचपी गैस) डीलरशिप के लिए विज्ञापन देती हैं। इन विज्ञापनों के जरिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे जाते हैं। इसके लिए आपको अखबार और इन कंपनियों की वेबसाइट पर ध्यान देना होगा। बल्कि नियमित रूप से चेक करते रहें। जब भी मौका मिले तब एक निश्चित फॉर्मेट में अप्लाई करें। इसकी पूरी गाइलाइन वेबसाइट पर मिल जाएगी। आखिर में लॉटरी सिस्टम से डीलरशिप दी जाती है। यानी जिसका नाम लॉटरी में आएगा उन्हें ही डीलरशिप मिलेगी।
10वीं पास भी कर सकता है आवेदन
कोई भी 10वीं पास व्यक्ति गैस एजेंसी के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि पहले इसके लिए ग्रेजुएट होना अनिवार्य था। मगर अब आप 10वीं पास होने पर भी गैस एजेंसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। दूसरी बात इसमें एक नियम आयु का है। अधिकतम 60 साल तक की आयु वाला व्यक्ति ही गैस एजेंसी के लिए अप्लाई कर सकता है। मगर इस नियम में भी बदलाव किया गया है। पहले अधिकतम आयु लिमिट 21 से 45 साल तक ही थी।
ये नियम भी बदला
कंपनियों की तरफ से ‘फैमिली यूनिट' की परिभाषा भी बदली गई है। अब पति-पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन के अलावा सौतेले भाई-बहिन, गोद लिया बच्चा, दामाद-भाभी, सास-ससुर और दादा-दादी को भी जोड़ा गया है। पहले इसमें आवेदक के अलावा पति-पत्नी और अविवाहित बच्चे ही थे। बहरहाल ये बिजनेस टिकाऊ है, जो आपको जीवन भर तगड़ी कमाई कराएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications