LPG Cylinder Price Hike in Hindi: देश में आज से नए महीने की शुरुआत हो गई है. इसके साथ ही जेब से जुड़े कई बदलाव भी हुए हैं, जिसमें LPG सिलेंडर की कीमतें भी शामिल हैं. 1 अक्टूबर यानी मंगलवार से ग्राहकों को LPG सिलेंडर महंगा मिलेगा. सरकारी कंपनियों ने बढ़ी हुई कीमतों को आज से लागू कर दी है. इससे पहले अगस्त और सितंबर महीने में भी LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. सितंबर में 19KG सिलेंडर के दाम 39 रुपए और अगस्त में 6.5 रुपए बढ़े थे.

सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 अक्टूबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर के भाव में इजाफा किया है. रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए हैं. वहीं, जेट फ्यूल के रेट्स में कटौती की है. फेस्टिवल सीजन में हवाई ईंधन सस्ता होने से ग्राहकों को हवाई सफर सस्ता पड़ सकता है, जोकि एयरलाइन कंपनियों के हाथ में है.
कमर्शियल LPG सिलेंडर के भाव बढ़े
देश में 1 अक्टूबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर के भाव बढ़ गए हैं. क्योंकि सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां HPCL, BPCL और IOCL ने सिलेंडर की कीमतों में 48.50 रुपए का इजाफा किया है. इस लिहाज से ग्राहकों को 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब महंगा मिलेगा. नई दरें आज मंगलवार से ही लागू हो गई हैं. 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर चारों मेट्रो सिटीज में सबसे महंगा चेन्नई में मिल रहा है, जबकि सबसे सस्ता मुंबई में है.
मेट्रो शहरों में 19KG सिलेंडर के दाम
शहर कीमत (₹/सिलेंडर)
दिल्ली 1740
कोलकाता 1850
मुंबई 1692.50
चेन्नई 1903
अक्टूबर में सस्ता हुआ ATF
OMCs ने जेट फ्यूल की कीमतों में अक्टूबर की पहली तारीख को घटा दी है. ATF की कीमतें 1 अक्टूबर से 5,883 रुपए प्रति किलो लीटर घटा दी है. इससे पहले सितंबर में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जेट फ्यूल की कीमतें 4,495.48 रुपए प्रति लीटर घटाई थी. नई कीमतें आज से ही लागू हो गई हैं. हालांकि, अब देखना होगा कि क्या एयरलाइंस फ्यूल में कटौती का फायदा किराए में पास करती हैं या नहीं. क्योंकि फेस्टिव सीजन में डिमांड पिक पर रहने वाला है.
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications