LPG Cylinder Price Hike: आज यानी रविवार से नए महीने की शुरुआत है. सुबह-सुबह ही सरकार ने झटका दे दिया है. सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने LPG सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नई कीमतें आज 1 सितंबर से लागू हो गई हैं. वहीं, जेट फ्यूल को लेकर खुशखबरी है.
OMCs ने 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर का भाव बढ़ाया है. हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. वहीं, हवाई जहाज के फ्यूल रेट्स में भी कटौती का ऐलान किया गया है. संभव है कि आने वाले दिनों में हवाई किराया कम हो सकता है.
महंगा हो गया LPG सिलेंडर!
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां, HPCL, BPCL और IOCL ने नई कीमतें ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट किया है. इसके मुताबिक 19 किलोग्राम वाला LPG सिलेंडर 39 रुपए महंगा हो गया है. इससे पहले अगस्त की पहली तारीख को सरकारी कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के भाव में 6.5 रुपए की मामूली बढ़ोतरी की थी.
मेट्रो शहरों में 19KG LPG सिलेंडर (IOCL)
शहर (₹/प्रति सिलेंडर)
दिल्ली 1691.50
कोलकाता 1802.50
मुंबई 1644.00
चेन्नई 1855.00
जेट फ्यूल भी हुई सस्ता
हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाला जेट फ्यूल भी आज से सस्ता हो गया है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक हवाई ईंधन की कीमतों में कटौती की गई है. इसके तहत ATF प्राइसेज को 4,495.48 रुपए प्रति किलोलीटर घटा दिया गया है. नई कीमतें आज से ही लागू कर दी गई हैं.

बड़े शहरों में ATF प्राइसेज
शहर (₹/किलोलीटर)
दिल्ली 93480.22
कोलकाता 96298.44
मुंबई 87432.78
चेन्नई 97064.32
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
